धार्मिक

Rashifal 19 June 2021: मकर राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी, वहीं 4 राशियों दिन रहेगा शानदार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 19 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप अपनी चतुराई से काम लेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके मन में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण बेचैनी महसूस करेंगे। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपके मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा पैदा हो सकती है, आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके कामकाज की तारीफ करेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। अचानक रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्रेम जीवन उत्तम रहने वाला है। प्रेमियों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आनंददायक व्यतीत होने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शिक्षकों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पैसा कमाने के नए मौके हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। करियर के लिए योजना बना सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपको गर्व का अनुभव होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। कामकाज में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे पहले आगे रहेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण बेचैनी महसूस करेंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कोई भी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। परिवार वालों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। परिवार वालों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो इसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी सुख-दुख में आपका साथ देगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button