बॉलीवुड

पत्नी के सुसाइड करने से लेकर अक्षरा सिंह को मारने-पीटने तक, जब-जब विवादों में आए पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। पवन सिंह ने ना केवल अपने अफेयर्स के कारण सुर्खियां बटोरी बल्कि अपने विवाद के कारण भी वह चर्चा का हिस्सा बने।

yamini singh

अब हाल ही में एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यामिनी सिंह का कहना है कि पवन सिंह ने काम के बदले कॉम्प्रोमाइज की बात कही थी। बता दे इससे पहले भी पवन सिंह का नाम विवादों में आ चुका है। मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी है। तो आइए जानते हैं पवन सिंह की जिंदगी की अनसुनी बातें…

इन एक्ट्रेस के साथ रहा पवन सिंह का अफेयर

5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह एक मशहूर सिंगर भी हैं। पवन सिंह अब तक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘ओढनिया वाली’ जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो पवन सिंह का नाम अब तक मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी के साथ जुड़ चुका है।

yamini singh

दरअसल, मोनालिसा और पवन सिंह ने फिल्म ‘देवरा बड़ा सतावेला’ में एक साथ काम किया था जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि जल्दी ही फिर यह अलग हो गए। इसके बाद पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ जुड़ा। लेकिन यह केवल 2 महीने के बाद ही एक-दूसरे से अलग हो गए।

yamini singh

अक्षरा सिंह के साथ पॉपुलर हुए पवन सिंह

इसके बाद पवन सिंह की जिंदगी में मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आई। दोनों का अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं बल्कि आज भी जब इन दोनों की बात होती तो इनकी प्रेम कहानी की चर्चा जरूर होती है। बता दे इस दौरान पवन सिंह शादीशुदा थे, इसके बावजूद वह अक्षरा को डेट करने लग गए थे।

yamini singh

इसी बीच उनकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहे। अकेले होने की वजह से अक्षरा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती गई। लेकिन फिर धीरे-धीरे इनके रिश्ते में भी खटास आ गई।

yamini singh

ऐसे हुआ दोनों का ब्रेकअप

दरअसल, अक्षरा के साथ रिलेशनशिप में रहने के साथ-साथ पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली। जब ये बात अक्षरा सिंह को यह मालूम हुआ तो वह बुरी तरह टूट गई और उन्होंने फिर एक्टर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। अक्षरा सिंह ने कहा कि पवन सिंह उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे और मारपीट भी करते थे।

yamini singh

इसके अलावा अक्षरा सिंह ने बताया था कि वह अक्सर गाली गलौज करते थे। बता दे पवन सिंह की पहली शादी नीलम के साथ हुई थी लेकिन साल 2015 में उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी रचाई। लेकिन कहा जा रहा है कि यह शादी भी जल्द ही टूटने वाली है।

Related Articles

Back to top button