नए साल पर मां वैष्णों देवी की शरण में पहुंची जैकलीन, गले में चुनरी, माथे पर टिका लगाए आई नजर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस का नाम इन दिनों महा ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी-लॉन्डरिंग केस में फंसा हुआ है जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में रही है। वही उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच जहां बॉलीवुड सितारे विदेशों में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे तो नए साल के मौके पर जैकलिन मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंची। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
भक्ति के रंग में रंगी जैकलिन फर्नांडीस
देखा जा सकता है कि जैकलिन व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज पहने हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनके गले में माता की चुनरी भी रखी हुई है और माथे पर लाल टीका भी दिखाई दे रहा है। जैसे ही फैंस ने जैकलिन की ये तस्वीरें देखी तो उन्हें काफी पसंद भी किया गया और कई लोग कह रहे हैं कि जल्दी ही वह मुसीबत से बाहर आ जाए।
देखा जा सकता है कि जैकलिन फर्नांडीज ने यहां पर मिले फैंस के साथ भी अपनी तस्वीरें के लिए करवाई है। माता के दरबार में जाकर वे भी भक्ति के रंग में रंगी दिखीं। सोशल मीडिया पर भी जैकलीन की वैष्णो देवी यात्रा की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस भी दुआ कर रहे कि, “जैकलीन का 2023 अच्छा जाए और सुकेश की वजह से जिस कानूनी पचड़े में वे फंसी हैं, उससे बाहर निकल सकें।”
Bollywood Actress #JacquelineFernandez paid obeisance At #VaishnoDevi pic.twitter.com/R3snvTCS63
— @Rakesh (@Rakesh5_) January 4, 2023
माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने, मंदिर में किए दर्शन।#JacquelineFernandez #VaishnoDevi pic.twitter.com/svXeaARYEP
— SANDEEP DWIVEDI (@sandeeep_NN) January 5, 2023
हालाँकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब जैकलिन फर्नांडीस वैष्णो देवी गई है। इससे पहले भी वह वैष्णो देवी के दर्शन कर चुकी है। गौरतलब है कि हाल ही में मशहूर एक्टर शाहरुख खान भी देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा कंगना रनौत भी अपनी बहन रंगोली के साथ पहुंची थी।
#JacquelineFernandez #MaaVaishnoDeviYatra
Bollywood Actress @Asli_Jacqueline today paid obeisance at Mata Vaishno Devi Katra #VaishnoDevi .
Jai Mata Di 🙏🙏 #JammuAndKashmir pic.twitter.com/DWjS7w8bXe— Shubam Ramban (@RambanShubam) January 4, 2023
माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने, मंदिर में किए दर्शन।#JacquelineFernandez #vaishnodevi #Bollywood pic.twitter.com/02nbJYSOuO
— Manchh (@Manchh_Official) January 5, 2023
जैकलीन की अपकमिंग फिल्म
बात की जाए जैकलिन फर्नांडीस के काम के बारे में तो आखरी बार वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थी। इस फिल्म में मशहूर एक्टर रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इससे पहले जैकलीन अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रामसेतु’ में दिखाई दी जिसे भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
जैकलीन को जल्द ही फिल्म Hari Hara Veera Mallu में देखा जाएगा। वही बात की जाए सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग केस के बारे में तो अभी फिलहाल इस पर छानबीन की जा रही है। इसी केस के चलते जैकलीन को लगातार ईडी के सामने पेश होना पड़ रहा है।