धार्मिक

Chanakya Niti: मौत से भी बदतर है इन महिलाओं के साथ रहना, इन्हें अपनी बीवी भूलकर भी न बनाएं

कहते हैं हर सफल शख्स के पीछे एक महिला का हाथ होता है। लेकिन कभी-कभी एक असफल और बर्बाद हो चुके शख्स के पीछे भी औरत का हाथ हो सकता है। इस बात का जिक्र खुद आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में किया है। उन्होंने उन स्त्रियों के बारे में बताया है जिनमें कुछ खास अवगुण होते हैं। ऐसी महिलाएं स्वर्ग जैसे घर को नर्क बना देती है। इन गुणों वाली महिलाओं को पत्नी बनाने की भूल नहीं करना चाहिए। इनके साथ जीवन मौत के समान होता है।

मौत से भी बदतर है इन महिलाओं के साथ रहना

1. बदतमीज महिलाओं के साथ रहना काफी मुश्किल होता है। ऐसी महिलाएं परिवार का नाम डूबाती हैं। समाज में इनके कारण इज्जत कम होती है। इन्हें लोगों के साथ अदब से पेश आना नहीं आता है। इसके कारण समाज और लोग हमसे कट जाते हैं।

2. मूर्ख स्त्री भी अच्छे खासे घर को बर्बाद कर देती है। वह सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाती है। इनकी मूर्खता के चलते पति और परिवार के सभी सदस्यों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। यह बिना सोचे समझे गलत निर्णय लेती हैं। यह अपनी मूर्खता से आपका उपहास भी बना देती हैं।

3. जिस स्त्री के वचनों में कठुरता होती है वह भी पत्नी बनाने के योग्य नहीं होती है। ऐसी महिलाएं घर-परिवार को साथ लेकर नहीं चल पाती है। इनके आने से घर में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। परिवार के सदस्यों में दूरियां पैदा हो जाती है। इन्हें कोई पसंद नहीं करता है। खुद पति भी इनसे नफरत करने लगता है।

4. जिस स्त्री का स्वभाव नेगेटिव होता है वह भी ठीक नहीं होती। ऐसी स्त्रियाँ अक्सर दुष्ट स्वभाव की होती है। ये कभी सुधरती नहीं है। यह स्वार्थी भी होती हैं। सिर्फ अपना भला देखती हैं। इनके जल्दी दुश्मन भी बन जाते हैं। ये अपनी दुष्टता से घर को बर्बाद कर देती है।

5. जो महिलाएं अधिक खर्चीली होती हैं उनके साथ भी जीवन मुश्किल हो जाता है। ऐसी महिलाएं घर में कभी बरकत नहीं रहने देती हैं। यह पति की आमदनी से ज्यादा खर्च करती हैं। यदि ऐसी महिला को पत्नी बना लिया जाए तो पति जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता है।

6. धोखेबाज महिलाओं के साथ भी जीवन दुखी व्यतीत होता है। शादी में वफादारी सबसे जरूरी होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को पति से ज्यादा गैर मर्दों में दिलचस्पी होती है। वह पराए मर्दों से अफेयर चलाती हैं। ऐसी महिला पति की जिंदगी नर्क से भी बदतर बना देती है।

Related Articles

Back to top button