बॉलीवुड

पति विराट और बेटी के साथ वृंदावन पहुंची अनुष्का शर्मा, शरारतें करती दिखीं वामिका: PHOTOS

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लगभग 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा इस यात्रा जुड़ी तस्वीरें भी चर्चा में है। तो आइए देखते हैं अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें…

anushka sharma

बता दें, पिछले 2 दिन से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ आध्यात्मिक दौरे पर है। हाल ही में वह नीम करोली बाबा के आश्रम व समाधि स्थल पर भी पहुंचे थे। इसके बाद कपल मां आनंदमई मां के आश्रम भी गए थे। अब इसी बीच कपल वृंदावन भी पहुंचा जहां से इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

anushka sharma

बता दे इस दौरान क्यूट सी वामिका ने हर किसी का दिल जीत लिया। वह तस्वीरों में अठखेलियां करती हुई नजर आई। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया गया।

anushka sharma

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट हाथ जोड़े बैठे हुए हैं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप और फ्लोरल स्कार्फ पहने हुए नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @virushka_always1801

वहीं विराट कोहली ने ब्लैक ब्राउज़र ओलिव ग्रीन जैकेट पहना हुआ है वहीं वहीं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है और वह थोड़ी शरारतें करती हुई भी दिखाई दी।

anushka

बता दे यहां पर पहुंचकर अनुष्का और विराट ने जरूरतमंदों को कंबल भी दान दिए जिसकी तस्वीरें देखने के बाद फैंस दोनों की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली को अपना एक फैन भी मिला जिसने बेट पर ऑटोग्राफ लिया।

anushka

बता दें इससे पहले विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका ने नवंबर 2022 में नैनीताल, उत्तराखंड का दौरा भी किया था। इस दौरान दोनों यहां स्थित कई मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कैची धाम मंदिर की भी यात्रा की थी।

anushka sharma

बात की जाए अनुष्का के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में है। बता दे अनुष्का की यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है जिसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी कर ली है और जल्दी ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ‌

anushka sharma

बता दे शादी के बाद से ही अनुष्का शर्मा एक्टिंग की दुनिया से दूर है। ऐसे में कई साल बाद वह सुनहरे पर्दे पर नजर आएगी। ऐसे में फैंस भी उनकी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। अब देखना होगा कि अनुष्का की यह फिल्म कितना कमाल कर पाती है?

Related Articles

Back to top button