सेंसर बोर्ड ने ‘पठान’ से नहीं हटाई भगवा बिकीनी, खुश होने की बजाय डर गए मेकर्स, लेंगे ये फैसला

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी से खूब बवाल हो रहा है। इसकी शुरुआत फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने से हुई थी। इसमें दीपिका ने भगवा रंग की बिकीनी पहनकर कुछ हॉट पोज दिए थे। बस इसे धर्म का एंगल देकर गाने को फिल्म से हटाने और फिल्म को बायकॉट करने की मांग तेज हो गई थी। अब इस मामले पर सेंसर बोर्ड ने बड़ा ही चौंकाने वाला फैसला लिया है।
सेंसर बोर्ड ने नहीं हटाया बेशरम सॉन्ग
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने पठान फिल्म के करीब 10 सीन्स और डायलॉग्स पर कैची चलाई है। लेकिन हैरत की बात ये रही कि उन्होंने फिल्म से दीपिका का भगवा बिकीनी वाला सीन और गाना नहीं हटाया। उसे वैसा ही रखा है। यह फैसला सेंसर बोर्ड और इसके चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने मिलकर लिया है। हालांकि उनके इस निर्णय से फिल्म को बड़ा नुकसान हो सकता है।
मेकर्स खुद हटाने पर कर रहे विचार
बेशरम सॉन्ग में भगवा बिकीनी के न हटने से लोगों का गुस्सा और बढ़ सकता है। इससे फिल्म को नेगेटिव प्रचार मिलेगा और लोग इसका बायकॉट कर सकते हैं। ऐसे में खुद यश राज फिल्म्स इस भगवा सीन को फिल्म से हटाने पर सिरियस डिस्कशन कर रही है। वह फिल्म में ‘बेशरम रंग’ को एडिट करने पर विचार कर रहे हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख खान से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दी है।
भगवा बिकीनी नहीं हटाई तो फिल्म को होगा नुकसान
एक फेमस फिल्ममेकर ने भी यश राज फिल्म्स को बेशरम सॉन्ग हटाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मेकर्स पहले ही इस गाने को काफी बर्बाद कर चुके हैं। वैसे ही इस गाने का फिल्म के प्लॉट से कोई खास लेना देना नहीं है। ऐसे में इसे रखने का क्या फायदा है? बल्कि ये चीज लोगों के गुस्से को और बढ़ावा देगी। इसलिए फिल्म के फायदे को सोचते हुए इस गाने को हटा देना ही सही है।
दरअसल बिहार के एक लीडिंग निर्देशक सुमन सिन्हा ने कहा कि यदि फिल्म से बेशरम गाना नहीं हटा तो बिहार की जनता ‘पठान’ नहीं देखेगी। आखिर मेकर्स क्यों जनता को लाल झंडी दिखाना चाहते हैं? या कहें भगवा झंडा? ये चीज उनकी मुश्किलें और बढ़ा देगी। यह बेशरम बेवजह है। इसे फिल्म में रखने का कोई फायदा नहीं है।
एक हिट को तरस रहे शाहरुख
बताते चलें कि इस फिल्म से शाहरुख खान की बहुत उम्मीदें हैं। उनकी लास्ट तीन फिल्में फैन, रईस और जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। ऐसे में किंग खान अपने इस टाइटल को बचाने के लिए एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं। वह पूरे पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड एक्टर वापसी कर रहे हैं।