बॉलीवुड

अपनी माँ के उम्र की लड़की संग सम्बन्ध बना रहा है शाहरुख़ का बेटा? जाने आर्यन-नोरा के अफेयर का सच

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां आए दिन किसी न किसी के अफेयर या ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान का बेटा (Aryan Khan) और हॉट डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की एक पार्टी में साथ वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो क्या सच में नोरा शाहरुख खान की बहू बनेगी? चलिए इसका असली सच जानते हैं।

आर्यन खान को डेट कर रही नोरा फतेही?

शाहरुख खान का बड़ा बेटा आर्यन खान 25 साल का है। वह दिखने में बड़ा हैंडसम है। दूसरी तरफ नोरा फतेही 30 साल की है। उनकी हॉटनेस का जमाना दीवाना है। कुछ समय पहले आर्यन और नोहा को एक पार्टी में साथ इन्जॉय करते देखा गया था। बस इसी के बाद से लोग कयास लगाने लगे कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। लेकिन क्या ये सच है? या लोग बस नतीजों पर बिना सिर पैर के ही पहुंच रहे हैं? इस पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने इस राज से पर्दा फ़ाश किया है।

इस बात में तो पूरी सच्चाई है कि नोरा और आर्यन एक ही पार्टी में थे। इनका पार्टी का फ्रेंड भी सेम था। लेकिन यह फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कॉमन बात है। यहां दो अलग-अलग स्टारों का सेम फ्रेंड सर्कल और पार्टी की चॉइस हो सकती है। इसलिए आपको यहां एक ही पार्टी में कई सितारें देखने को मिल जाएंगे। इसलिए नोरा और आर्यन का एक पार्टी में साथ होना कोई बड़ी बात नहीं है। यह दोनों सिर्फ पार्टी में अपने सेम फ्रेंड सर्कल के साथ इन्जॉय कर रहे थे।

सच जानकर नहीं होगा यकीन

दरअसल लोगों में बॉलीवुड सितारों को लेकर बड़ा क्रेज होता है। ऊपर से मीडिया आग में घी डालने का काम करती है। इसलिए जब भी कोई दो सेलेब्स साथ होते हैं तो इनके अफेयर के कयास ही लगाए जाते हैं। जबकि वह इत्तफाक से एक जगह हो सकते हैं। या फिर आपस में सिर्फ अच्छे दोस्त की तरह समय बीता सकते हैं। लेकिन लोग अपनी अलग ही खिचड़ी पका लेते हैं। तो चलिए फिर से मुद्दे की बात पर आते हैं। नहीं, नोरा फतेही शाहरुख खान के घर की बहू नहीं बनेगी। बल्कि उनका तो आर्यन से कोई लव अफेयर भी नहीं है।

आर्यन खान के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। वह अब इस चीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने एक्टिंग भी सीख ली है। वहीं उनका लुक और बॉडी भी कमाल की है। बीते दिनों ड्रग्स मामले में आर्यन का नाम उछला था। इससे उन्हें फ्री की पब्लिसिटी भी मिल गई। ऐसे में याद वह बॉलीवुड डेब्यू करते हैं तो उनकी फिल्म को अच्छा खासा फायदा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button