बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर पहुंची दिशा पाटनी, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड अदाकारा दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। काफी लंबे से दिशा पाटनी जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही थी और अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती थी। लेकिन पिछले दिनों यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

ऐसे में अब दिशा पाटनी का नाम उनके फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है। अब हाल ही में एक बार फिर इनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। जिसके बाद से ही यूजर्स भी इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

डिनर डेट पर रोमांटिक हुईं दिशा पाटनी

disha patani

बता दें, पिछले दिनों दिशा पाटनी ने अलेक्जेंडर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें बाथरूम में दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों को कई बार इवेंट, फंक्शन और पार्टी में देखा जा चुका है। नए साल के मौके पर भी दोनों को एक साथ देखा गया था। अब 5 जनवरी 2023 को अलेक्जेंडर एलेक्स ने दिशा पाटनी के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

disha patani

इन तस्वीरों को सामने आते ही कहा जा रहा है कि दोनों डिनर डेट पर गए थे। देखा जा सकता है कि दिशा और अलेक्जेंडर के सामने कैंडल जलती हुई भी नजर आ रही है। ऑल ब्लैक लुक में दिशा और अलेक्जेंडर एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को खूबसूरत बताया तो कई लोगों ने टाइगर श्रॉफ के नाम पर दिशा को ट्रोल भी किया। दिशा की इस तस्वीर पर टाइगर की बहन कृष्णा ने कमेंट किया कि, “इस तस्वीर के बाद वे क्या लिखते हैं, यह पढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

टाइगर संग रहा 6 साल का रिश्ता

वहीं बात की जाए टाइगर और दिशा के रिश्ते के बारे में तो इस कपल ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दिशा और टाइगर की जोड़ी फैंस के बीच भी काफी पॉपुलर थी और सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी इस जोड़ी को खूब प्यार दिया गया। लेकिन जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई तो फैंस भी दुखी हो गए।

disha

कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी के कारण एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। दरअसल, दिशा पाटनी ने टाइगर को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन एक्टर अभी शादी नहीं करना चाहते जिसकी वजह से दिशा उनसे अलग हो गई। हालांकि असल सच्चाई क्या है वे दोनों ही जानते हैं।

disha

दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म

बात की जाए दिशा के काम के बारे में तो आखिरी बारे उन्हें फिल्म ‘एक विलन रिटर्ंस’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम अर्जुन कपूर जैसे सितारे दिखाई दिए थे। अब वह जल्द ही फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे। वहीं टाइगर को आखिरी बार फिल्म ‘गणपत’ में देखा गया था।

disha

Related Articles

Back to top button