मनोरंजन

100 करोड़ की कार से लेकर 3 लाख रुपए की चाय तक, ये हैं नीता अंबानी के महंगे शौक

भारत का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। अंबानी परिवार न सिर्फ पैसे के मामले में आगे हैं बल्कि इस परिवार का हर सदस्य अपने महंगे-महंगे शौक को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। नीता अंबानी की शादी साल 1985 में देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के साथ हुई थी। नीता अपने लाइफस्टाइल और महंगे शोक के लिए जानी जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीता अंबानी के उन्हीं कलेक्शन के बारे में जिनकी कीमत सुनकर आप चौक जायेंगे।

nita ambani

100 करोड़ की कार
बता दें, नीता अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक कार है। रिपोर्ट की माने तो नीता की यह कार भारत में नहीं मिलती बल्कि इसे स्पेशल विदेश से मंगवाया गया है। यह कार जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की स्पेशल एडिशन कार ‘ऑडी ए9 कैमेलियन’ है जिसकी कीमत 90 करोड़ बताई जाती है।

हालांकि भारत पहुंचते-पहुंचते इस कार की कीमत 100 करोड़ रुपए हो जाती है। इसके अलावा नीता के पास कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयस फेंटम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाड़ियां शामिल है।

लाखों के जूते

nita ambani
नीता अंबानी हमेशा महंगे सेंडल्स और जूते पहनती है। कहा जाता है कि, नीता एक बार अपने पैरों में जो जूते पहन ले उनको दोबारा नहीं पहनती। नीता अंबानी पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड जैसे बड़े बड़े ब्रांड के जूते और सैंडल पहनती है जिनकी शुरुआत कीमत ही लाखों रुपए की होती है।

महंगे हैंड बैग

nita ambani
नीता अंबानी के पास कई ऐसे महंगे हैंड बैग हैं जिनकी कीमत लाखों में है। ‘फेंडी’, ‘सेलीन’ से लेकर ‘हेमीज’ तक नीता के हाथ में अक्सर दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स नजर आते हैं।

महंगी घड़िया

नीता के पास महंगी और लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन है जिनमें बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन जैसी बड़े ब्रांड की घड़ियां है। इन घड़ियों की शुरुआती कीमत ही करीब 2 से डेढ़ लाख रुपए हैं।

लिपस्टिक का कलेक्शन

nita ambani
एक रिपोर्ट की मानें तो नीता अंबानी की सिर्फ लिपस्टिक का कलेक्शन 40 लाख रुपए से अधिक का है। कहा जाता है कि, नीता की लिपस्टिक की बाहरी पैकेजिंग ज्यादातर सोने और चांदी से बनी होती है।

3 लाख रुपए की चाय

नीता अंबानी करीब 3 लाख रुपए की एक चाय पीती है। जी हां… नीता जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती है जिसकी बॉर्डर सोने की होती है, जिसके चलते नीता की एक कप चाय ₹300000 की होती है।

कॉर्पोरेट जेट

nita ambani

नीता अंबानी के पास महंगे जेट भी है। उन्हें साल 2007 में पति मुकेश अंबानी ने एक लग्जरी जेट तोहफे में दिया था जिसकी कीमत करीब 240 करोड रुपए बताई जाती है। इस लग्जरी जेट में एक प्राइवेट केबिन, वायरलेस कम्युनिकेशन, एक मास्टर बैडरूम और सेटेलाइट टेलीविजन सेट जैसी कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद है।

महंगी साड़ियां


कहा जाता है कि नीता अंबानी ने एक बार 4000000 रुपए की साड़ी पहनी थी और इस साड़ी को दुनिया की सबसे महंगी साड़ियों में से एक माना गया था। इसके अलावा नीता पुखराज, मोती, पन्ना और माणिक जैसे डिजाइन की साड़ियां पहनती है, वहीं ज्वेलरी में भी नीता के पास करोड़ों की ज्वेलरी है जिसमें पारंपरिक सोने, हीरे के अंगूठियां, दुर्लभ हीरे के चौकस जैसे कई चीजें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button