बेटियों को देवी की तरह पूजते हैं रवि किशन, एक है अभिनेत्री दूसरी कर रही सेना में जाने की तैयारी

रवि किशन (Ravi kishan) भोजपुरी फिल्मों के जाने माने हीरो हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वे कई बॉलीवूड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे राजनीति में भी एक्टिव रहते हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर सांसद हैं। रवि किशन के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन हैं। दोनों की शादी 10 दिसंबर 1993 में हुई थी। प्रीति से उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी रीवा किशन एक एक्ट्रेस है। वह 2020 में ‘सब कुशल मंगल’ फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं। रीवा को भी आप कई बार अपने पिता संग देख चुके हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम रवि किशन की दूसरे नंबर की बेटी इशिता शुक्ला के बारे में बात करेंगे।
सेना में जाना चाहती है रवि किसन की छोटी बेटी
जहां रवि किशन की बड़ी बेटी फिल्मों में हीरोइन बन गई तो वहीं उनकी दूसरे नंबर की बेटी सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहती है। वह एक एनसीसी कैडेट हैं। उनका सपना इंडियन आर्मी में जाने का है। उन्होंने इसके लिए पिता रवि किशन से इजाजत भी ले ली है। इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उनकी बेटी इशिता बहुत बहादुर है। वह हर मामले मे लड़कों को टक्कर देती है।
मेरी बिटिया ईशिता शुक्ला ,आज सुबह बोली पापा I wanna b in #AgnipathRecruitmentScheme I said go ahead beta 🇮🇳 pic.twitter.com/BkxoOB81QQ
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 15, 2022
इशिता सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहाँ वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। यदि आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो आपको उनकी कई अच्छी और दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। वह दिखने में बेहद क्यूट हैं। साथ ही उनकी खूबसूरती भी किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है।
अपने कारनामों से कर चुकी है पिता का नाम रोशन
इशिता की सोशल मीडिया प्रोफाइल यह भी बताती है कि उन्होंने अपने हुनर से कई कारनामे कर रखे हैं। उन्हें एनसीसी कैडेट के रूप में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वह अपना सेना में भर्ती होने का सपना पूरा करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वह सेल्फ डिफेंस में भी माहिर हैं। इसके अलावा निशाने बाजी में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। वह राइफल से बहुत बेहतरीन निशाना साध लेती हैं।
इशिता खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत भी करती हैं। उनका फिजिकल वर्क कमाल का है। वह खुद को हमेशा फिट रखती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब हैं। उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं रवि किशन को भी अपनी सभी बेटियों से बेहद प्यार है।
रवि बेटियों को एक देवी की तरह पूजते हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे बेटी के जन्म के बाद उनकी किस्मत पलट गई। पहली बेटी के पैदा होने पर उनके पास उसे घर लाने तक के पैसे नहीं थे।