धार्मिक

राशिफल 7 जनवरी: आज शनि कृपा से 4 राशियों के बनेंगे हर काम, इनके पास बड़ी मात्रा में आएगा पैसा

आज हम आपको शनिवार 7 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। आज पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश और खरीदारी के अवसर आपको मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपको टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर गौर करने की आवश्यकता है। घरवालों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपने ऊपर संयम बरतने की जरूरत है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ विचारों को लेकर बहसबाजी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दोपहर के बाद आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक रिश्तो के बीच बेहतर तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। तरक्की के कुछ नए साधन आपको प्राप्त होंगे। आपको उन साधनों को संभालकर रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और मुताबिक परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। इसके बावजूद अपने संवाद के कारण आप छाए रहेंगे और आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। आज यात्रा करने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आप खुद को अकेलापन महसूस कर सकते हैं, जिसके कारण आप उदास भी रहेंगे। खुद की देखभाल करनी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे और आपको लाभ भी बेहतर प्राप्त होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कुछ लोगों की मदद कर सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप बाहर के खानपान से खुद को दूर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचना होगा। करियर में नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके सारे कठिन काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद का कोई व्यवसाय करते हैं, तो इस समय का सदुपयोग अच्छी विस्तार योजनाएं बनाकर की करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में आप सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। भूमि संबंधी चीजों से आज लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। काम करने में आपको काफी मजा आएगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मन पर चिंता का भार रहेगा। आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button