मनोरंजन

‘लो चली मैं’ पर देवर की बारात में खूब नाची भाभी, घोड़े पर बैठा प्यार से निहारता रहा दूल्हा-Video

परिवार में जब भी किसी की शादी होती है तो पूरे घर में खुशी का माहौल रहता है। हर कोई इस शादी की तैयारी में जोरों शोरों से लग जाता है। कोई शादी की शॉपिंग करने लगता है तो कोई डांस की तैयारी में लग जाता है। यदि किसी देवर की शादी होती है तो भाभी को सबसे ज्यादा खुशी होती है। उसका घर में साथ देने के लिए एक देवरानी आ जाती है। ऐसे में वह अपने देवर की शादी में खुश होकर खूब नाचती है।

देवर की शादी में जमकर नाची भाभी

अपने देवर की शादी में नाचने का मजा ही कुछ और होता है। भाभी और देवर का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ सारी बातें शेयर करते हैं। इनके बीच मां बेटे या भाई-बहन जैसा रिश्ता होता है। यह दूसरे के सुख दुख में भी साथ देते हैं। इसलिए जब देवर की शादी होती है तो भाभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह देवर की शादी के लिए कई महीनों पहले से शॉपिंग शुरू कर देती है। इसके अलावा देवर की शादी में डांस की तैयारी भी करने लगती है।

आपने सोशल मीडिया पर भाभी के कई डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन जब एक भाभी अपने देवर की शादी में नाचती है तो उसका मजा ही कुछ और होता है। आज हम आपके लिए ऐसा ही है शानदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में भाभी अपने देवर की शादी में जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही है। भाभी नीला लहंगा और लाल रंग की चोली पहनकर खूब नाचती है। वहीं दूल्हा घोड़े पर बैठा हुआ भाभी के डांस को निहारता होता है।

भाभी का डांस देख मोहित हुए लोग

भाभी अपने देवर की शादी में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लोकप्रिय गाने ’लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर..’ पर नाचती है। इस गाने पर नाच कर भाभी एक अलग ही माहौल बना देती है। देखने वाले के बाद थक जाते हैं लेकिन भाइयों की खुशी इतनी होती है कि वह डांस करते करते नहीं थकती है। भाभी का डांस भी बड़ा शानदार होता है। उनके डांस मूव्स और चेहरे के हाव-भाव बड़े अच्छे होते हैं।


देवर की शादी में भाभी का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग भाभी के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लगता है भाभी को देवर के बीच बहुत गहरा प्रेम है।” दूसरे ने कहा “भाभी ऐसी ही होती है वह देवर की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ लेती है।” एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा “भाभी इसलिए खुशी से नाच रही है क्योंकि अब उसे अकेले घर में काम नहीं करना पड़ेगा उसके देवरानी आ जाएगी।”

Related Articles

Back to top button