ऑटोग्राफ लेने आई फैन से थलापति विजय ने की थी शादी, 23 साल बाद एक-दूजे से हो रहे अलग!

फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की जिंदगी में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां पर पल भर में ही रिश्ते बन जाते हैं तो पलक झपकते टूट भी जाते हैं। पिछले दिनों साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक काफी चर्चा में रहा था।
अब इसी बीच चर्चा हो रही है कि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय भी अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। लेकिन हर तरफ चर्चा तेजी से हो रही है कि कपल जल्द ही एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं विजय और संगीता की प्रेम कहानी के बारे में…
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की शुरुआत
बता दें, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय एक जाने-माने एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। थलापति विजय का असल नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है लेकिन दुनियाभर में वह ‘सुपरस्टार थलापति विजय’ के नाम से जाने जाते हैं। बता दे विजय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही कर ली थी।
इसके बाद उन्होंने ‘कावलन’, ‘थुपक्की’, ‘देवा’, ‘सेल्वा’, ‘नेरुक्कू नेर’, ‘प्रियमुदन’, ‘फ्रेंड्स’, ‘थमिजन’, ‘थिरुपाची’, ‘पोक्किरी’ और ‘विल्लू’ जैसी फिल्मों में काम किया। विजय बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और जानी-मानी अदाकारा श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।
ऐसे शुरू हुई थी संगीता संग लव स्टोरी
इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद विजय ने साल 1998 में संगीता सूर्णलिंगम से शादी रचाई। दोनों की शादी को करीब 23 साल हो चुके हैं और दोनों दो बच्चों के माता-पिता है। दिलचस्प बात यह है कि संगीता विजय थलापति की केवल एक मामूली फैन थी। रिपोर्ट की मानें तो विजय जब अपनी एक फिल्म के लिए चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे तभी उनसे मिलने के लिए एक लड़की आई थी और उन्होंने बताया कि वह विजय थलापति की बहुत बड़ी फैन है।
इसके बाद बाद फैन और स्टार में काफी बातचीत हुई। इसके बाद विजय ने संगीता को अपने घर डिनर पर बुलाया और फिर बाद में उनसे शादी के बारे में पूछ डाला। इसके बाद साल 1998 में इन दोनों की शादी हो गई। बता दे विजय की बेटी का नाम दिव्या है जबकि इनके बेटे का नाम जैसन है। लेकिन अब खबर है कि यह जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।
क्या है अलग होने का कारण?
दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में विजय अपनी फिल्म ‘वारिसू’ के ट्रेलर के लिए अकेले ही पहुंचे थे। यहां पर संगीता उनके साथ नजर नहीं आई। इसके बाद विजय अकेले ही अटली कुमार की पत्नी के बेबी शॉवर में अकेले पहुंचे। इसके बाद से ही यह कयास लगाने शुरू हो गए कि, विजय और संगीता एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। हालाँकि ये सच्चाई है या महज अफवाह, ये केवल कपल ही बता सकता है।