बॉलीवुड

रीना रॉय की बेटी हैं सोनाक्षी? खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा संग रहा लंबा अफेयर

80 के दशक में सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली रीना रॉय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यूं तो रीना रॉय ने कई फिल्मों में अलग-अलग तरीके के किरदार निभाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने नागिन का किरदार निभाया है वो दर्शकों के दिलों में एक अमीर छाप छोड़ने में कामयाब रहा।

reena roy

आज भी रीना रॉय को उनके नागिन के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा रीना रॉय का नाम इस कारण भी काफी सुर्खियों में रहा की मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक उनके जैसी है। ऐसे में लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि सोनाक्षी रीना रॉय की बेटी है। इस पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी थी। तो आइए जानते हैं रीना रॉय और सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी इस कहानी के बारे में…

reena roy

शत्रुघ्न और रीना रॉय का 7 साल रहा अफेयर
बॉलीवुड में अक्सर सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय की चर्चा होती रही है। कई लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है क्योंकि उनकी शक्ल हूबहू रीना रॉय की तरह है। इसके पीछे का कारण यह भी बताया जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। लेकिन इसके पीछे कहानी कुछ और ही है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने अपने करियर में करीब 16 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

reena roy

सुनहरे पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करने लगे। कहा जाता है कि इन फिल्मों में काम करने के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और उन्होंने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन इसी बीच शत्रुघन सिन्हा की शादी पूनम सिन्हा के साथ हो गई। हालांकि रीना रॉय के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ।

reena roy

शादी होने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ
कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा और रीना एक दूसरे को डेट करते रहे। इसी बीच पूनम सिन्हा ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम सोनाक्षी सिन्हा रखा गया। ऐसे में हर तरफ चर्चा होने लगी कि सोनाक्षी पूनम सिन्हा नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना की बेटी है। जब सोनाक्षी सिन्हा बढ़ी हुई तो उनकी शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलने लगी।

reena roy

इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रीना रॉय और सोनाक्षी सिन्हा के नैन नक्श और स्माइल काफी हद तक एक जैसी है। इतना हीं नहीं बल्कि सोनाक्षी ने जब फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की तो इसमें भी उनका लुक काफी हद तक रीना रॉय से मिलता जुलता था। ऐसे में हर तरफ यह चर्चा होने लगी कि सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की ही बेटी है। लेकिन रीना रॉय ने खुद इसके बारे में चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बयां की थी।

reena roy

क्या बोली थीं रीना रॉय?
उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखती है। उनके जैसे दिखने का कारण है कि ‘दबंग’ फिल्म में सोनाक्षी का एक इंडियन लुक दिखाया गया था जो उनके चेहरे से मिलता जुलता था और उनकी बेटी होने की यह बात केवल अफवाह है। रीना ने कहा था कि, “सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा की तरह दिखती हैं, मेरी तरह नहीं। मुझे लगता है कि सलमान खान के परिवार ने उन्हें एक टिपिकल भारतीय लुक दिया था, जो ऑन-स्क्रीन मुझसे मिलता-जुलता था।”

reena roy

उन्होंने कहा कि, “जब मैंने ‘जख्मी’ फिल्म की तो मुझे आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी कहा जाता था। डिंपल को नरगिस की बेटी बताया जाता था। फिल्म इंडस्ट्री में तो यह सिलसिला चलता रहता है। कुछ दिनों बाद खत्म हो जाता है।”

reena roy

बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा से अलग होने के बाद रीना रॉय ने मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी रचाई थी। लेकिन साल 1990 में इन दोनों का तलाक हो गया। रीना और मोहसिन खान की एक बेटी है जिसके साथ रीना मुंबई में रहती है।

Related Articles

Back to top button