हूबहू ऐश्वर्या रॉय जैसी दिखती हैं ये 5 हसीनाएं, तस्वीरें देख लोग खा जाते हैं धोखा: PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की शान और खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या राय ने ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज पहन कर दुनिया भर में अपना नाम कमाया और फिल्मी दुनिया में काम कर दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और अपने फैंस का मनोरंजन कर रही है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या ना केवल अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है बल्कि वह अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर है।
फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती देख हर लड़की के मन में ख्याल आता है कि काश वो भी ऐश्वर्या जैसी दिखती। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जो हूबहू ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी ही दिखाई देती है।
मानसी नाइक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मराठी एक्ट्रेस मानसी नाईक का। बता दें, मानसी नाईक सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीर और वीडियो साझा करती रहती है।
मानसी की शक्ल काफी हद तक ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। मानसी की तस्वीर और वीडियो देखकर आप कह सकते हैं कि वह यंग ऐश्वर्या की तरह दिखाई देती है। ऐश्वर्या की कॉपी दिखने की वजह से मानसी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
अमूज अमृता
अमूज अमृता का नाम उन दोनों सोशल मीडिया पर खूब आया चर्चा में रहा था जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अमूज हूबहू ऐश्वर्या की तरह दिखाई दी थी जिसकी वजह से सुर्ख़ियों में आ गई। दरअसल, अमूज ने ऐश्वर्या की फिल्म एक सीन रिक्रिएट किया था जिसमें बिलकुल ऐश्वर्या की तरह खूसूरत और हसीं दिखाई दी थी। ऐसे में लोग उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल कहने लगे थे।
स्नेहा उल्लाह
पॉपुलर एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को कौन नहीं जानता। स्नेहा ने सलमान खान के साथ ‘नो लकी टाइम फॉर लव’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ऐश्वर्या के जैसी दिखने के कारण खूब चर्चा में आ गई थी। इतना ही नहीं बल्कि आज भी लोग स्नेहा उल्लाल को ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी कहते हैं। स्नेहा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वह बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाई।
महलाघा जबेरी
बता दे महलाघा जबेरी ईरान की मशहूर मॉडल है जो ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहीं जाती है। उनके होंठ और आंखें काफी हद तक ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। जब वह भारत आई थी तो काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल महलाघा जबेरी ने साल 2019 में भारत का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के मुलाकात की थी तो लोगों ने उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल बताया था।
आमना इमरान
यह मोहतरमा भी काफी हद तक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखाई देती है। बता दे आमना पाकिस्तान की मेडिकल प्रोफेशनल है और सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है जिसमें उनकी शक्ल ऐश्वर्या की तरह दिखाई देती है। ऐसे में लोग उन्हें दूसरी ऐश्वर्या भी कहते हैं।