धार्मिक

राशिफल 27 फरवरी: आज इन 4 राशियों के घर में बनी रहेगी सुख-शांति, मेहनत से मिलेगा धन

आज हम आपको रविवार 27 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा मुनाफा मिलता हुआ दिख रहा है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी मेहनत से अच्छा खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने किए गए कामों का परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवन साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सभी कार्य जोश के साथ पूरे करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिताजी की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में तरक्की होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरा करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। आज निवेश करने के लिए दिन ठीक नजर आ रहा है लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। किस्मत पूरा साथ देगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। खासकर आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगी, जो आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाले हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें ताकि आगे चलकर आपको परेशानी ना हो।

Related Articles

Back to top button