बॉलीवुड

साउथ का हैंडसम हीरो है ये बच्चा, इसकी बॉडी देख लार टपकाती है बॉलीवुड हसीनाएं, क्या आपने पहचाना?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों को कांटे की टक्कर दे रही है। इसके साथ ही साउथ के सुपरस्टार भी पूरे देश में अपना दबदबा बना रहे हैं। उनकी लोकप्रियता के आगे बॉलीवुड स्टार्स की चकाचौंध फीकी पड़ रही है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी इन साउथ स्टार्स को पसंद करती हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्टार से मिलाने जा रहे हैं जिन पर कई बॉलीवुड हसीनाएं मरती हैं।

साउथ का सुपरस्टार है यह क्यूट बच्चा

इस तस्वीर में आपको एक क्यूट सा बच्चा दिखाई दे रहा है। यह बच्चा बड़ा होकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। यह दिखने में काफी हैंडसम हो गया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीर दिखा कर इसका नाम बताने का चैलेंज दिया जा रहा है। यदि आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो फटाफट इस बच्चे का असली नाम बताइए।

इस बच्चे से जुड़ी कुछ हिंट हम आपको दे देते हैं। यह बच्चा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना अभिनेता है। इसका लुक दिखने में काफी डेसिंग है। इसमें अच्छी खासी बॉडी भी बना रखी है। बॉलीवुड में अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक इस साउथ के हीरो को पसंद करती हैं। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विजय देवरकोंडा की बात कर रहे हैं।

बॉलीवुड हसीनाओं को है इस पर क्रश

विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार है। उन्होंने रवि बाबू की रोमांटिक कॉमेडी नुव्विला से अपने अभिनय की शुरुआत की था। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता येवेद सुब्रमण्यम फिल्म से मिली। इस फिल्म में उन्होंने भले साइड रोल किया था लेकिन अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

इसके बाद वे साल 2016 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पेली चोपुलु की में बतौर लीड एक्टर नजर आए। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इससे उनकी स्टार वैल्यू बड़े भाई। इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म – तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

विजय ने बीते साल बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। वह बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ लाइगर फिल्म में नजर आए। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन उनकी अनन्या पांडे के साथ ट्यूनिंग जम गई। दोनों के लव अफेयर के चर्चे मीडिया में आने लगे।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कॉफी विद करण में कहा कि उन्हें विजय पर क्रश है और वह उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके अलावा देश-विदेश में भी कई फीमेल फैंस विजई की दीवानी हैं।

Related Articles

Back to top button