90s की हॉट अभिनेत्री है मां की गोद में बैठी ये बच्ची, शादी ने डूबा दिया करियर, पहचानो तो जाने

बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो जाते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है। यदि हम अपनी खुद की बचपन की तस्वीरें देखें तो तब के समय में और आज के समय में जमीन आसमान का अंतर होता है। हमारी सोच और शक्ल दोनों ही काफी बदल जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को दिखाकर आपसे इन्हें पहचानने को कहा जाता है। आज हम भी आपको ऐसे ही एक तस्वीर दिखा रहे हैं।
मां की गोद में बैठी बच्ची है 90s की सुपरस्टार
इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक छोटी सी बच्ची अपनी मम्मी की गोद में बैठी दिखाई दे रही है। बच्ची के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। उसने दो चोटी कर रखी है जिन पर रिबन भी लगी है। बच्ची कैमरे के सामने हंसते हुए एक प्यारा सा पोज दे रही है। अब आपको बताना है कि यह बच्ची बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन है। तो चलिए अपने दिमाग पर थोड़ा जोर डालिए और बताइए कि यह बच्ची कौन है?
यदि आप बच्ची को नहीं पहचान पा रहे तो हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। यह बच्ची बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान की बेटी है। यह कपूर परिवार की पहली ऐसी महिला है जिसने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री करियर की शुरुआत की। इस बच्ची की बहन और पापा भी बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटी हैं। अब तक आप पहचानी गए होंगे कि वह बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर है।
शादी के बाद डूबा करियर
करिश्मा कपूर बीते जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर की बेटी है। उनका जन्म 25 जून 1974 को हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में लाने का पूरा श्रेय उनकी मां बबीता कपूर को जाता है। करिश्मा जब 16 साल की थी तब से ही उन्हें बॉलीवुड फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसकी एक वजह उनके परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति भी थी। तब रणबीर कपूर के पास ज्यादा काम नहीं था ऐसे में बबीता ने करिश्मा को एक्टिंग करने के लिए आगे बढ़ा दिया।
करिश्मा ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में की। बॉलीवुड की सबसे चर्चित और हॉट अभिनेत्री बन गई। उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए लोग बड़े शौक से आते थे। इसके बाद उनकी छोटी बहन करीना कपूर ने भी फिल्मों का रुख कर लिया। करिश्मा का करियर अच्छा खासा चल रहा था लेकिन जब उन्होंने शादी का फैसला दिया तो उनका करियर भी डूब गया। उन्होंने फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे हुए। लेकिन शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया।
तलाक के बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में वापसी करने की कई बार कोशिश की लेकिन हर बार वह असफल ही रही। फिलहाल वो अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और यहां फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो बड़े पसंद करते हैं।