धार्मिक

राशिफल 8 जनवरी: सूर्य देव की कृपा से 9 राशियों का बेहतरीन रहेगा दिन, कारोबार में मिलेगा फायदा

आज हम आपको रविवार 8 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको बेवजह के विवादों से दूर रहना होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जल्दीबाजी में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। धन लाभ के मार्ग नजर आएंगे। छोटे-मोटे फायदे मिलते रहेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। आयात-निर्यात से संबंधित कार्यों में बड़ा फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको सकारात्मक तरीके से सोचना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। करियर में प्रगति करने के मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। खास लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। करियर को और बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कमाई अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल की आवश्यकता है। किसी भी मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत से अच्छा फायदा प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ नया सीखने के लिए काफी अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अगर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको चुप ही रहना बेहतर होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज संतान को लेकर आप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में भी आपकी रूचि रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कोई नया काम शुरू करने के लिए सोच सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार का विस्तार होगा। आज कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके चलते आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुछ अटके हुए कामों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई मित्र आपसे मिलने के लिए आपके घर पर आ सकता है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। करियर में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button