बॉलीवुड

क्रिकेटर से शादी रचाने के बाद खत्म हो गया इन 5 अभिनेत्रियों का करियर! जी रही है ऐसी जिंदगी

फिल्मी दुनिया से जुड़ी अभिनेत्रियां जितनी अपनी फिल्मों के कारण सुर्खियां बटोरती है उतनी ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका नाम क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों के साथ जुड़ा। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से ही गहरा रहा है। अक्सर क्रिकेट खिलाड़ियों और अभिनेत्री के अफेयर्स की खबरें सामने आती रही है। वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर से भी शादी रचाई है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने क्रिकेटर से शादी रचाने के साथ अपने एक्टिंग करियर से भी दूरी बना ली। तो आइए जानते हैं कौन सी है ऐसी अभिनेत्रियां..

संगीता बिजलानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है जानी मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का। सलमान खान को डेट कर चुकी संगीता बिजलानी ने साल 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद संगीता बिजलानी को आखरी बार साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘निर्भया’ में देखा गया था।

sangeeta bijlani

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी की शादी जल्दी ही टूट गई। साल 2010 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। फिलहाल संगीता बिजलानी सिंगल है और अक्सर सलमान खान के साथ दिखाई देती है।

हेजल कीच

sangeeta bijlani

‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी रचाई है। बता दें हेजल कीच ने अपने करियर में लगभग 5 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2016 में उन्होंने युवराज सिंह से शादी रचा ली और बॉलीवुड को टाटा बाय-बाय कह दिया। बता दें, हेजल आखिरी बार फिल्म ‘बांके की क्रेजी बारात’ में देखा गया था जिसमें वह एक आइटम नंबर करती हुई नजर आई थी।

गीता बसरा

geeta basra

गीता बसरा ने साल 2006 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘दिल दिया है’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘सेकंड हसबैंड’ और ‘लॉक’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2015 में उन्होंने मशहूर क्रिकेटर हरभजन के साथ शादी रचा ली और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बता दें, गीता बसरा को आखरी बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘लॉक’ में देखा गया था जिसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई।

नताशा स्टेनकोविक

natasha

मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टोनकोविक भी एक मशहूर अभिनेत्री है जिन्होंने डांसर और मॉडल के रूप में अपनी पहचान हासिल की है। बता दें, नताशा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्याग्रह’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने ‘ओ मेरी महबूबा’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो में काम किया। इसी बीच उन्होंने साल 2020 में मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी रचा ली और फिर वह किसी फिल्म या गाने में नजर नहीं आई। हार्दिक और नताशा का एक बेटा है।

सागरिका घाटगे

अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने अपने करियर में शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम किया है। बता दे शाहरुख खान के साथ उन्होंने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया और एक्ट्रेस का काम भी लोगों को खूब पसंद आया था। लेकिन साल 2017 में उन्होंने जहीर खान के साथ शादी रचा ली।

sagarika ghatge

इसके बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘इरादा’ में देखा गया था जिसके बाद वह किसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आई। बता दे सागरिका घाटगे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। सागरिका को अक्सर बॉलीवुड पार्टी में देखा जाता है।

Related Articles

Back to top button