धार्मिक

राशिफल 9 जनवरी: आज इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, जीवन से निराशा के बादल होंगे दूर

आज हम आपको सोमवार 9 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रुपए-पैसे की अधिक चिंता नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। समाज के कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। ऑफिस के काम आप समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। डांट फटकार की बजाय दोस्ताना तरीके से समझाने का प्रयास कीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बनेगी, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगी। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कुछ मामलों में बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आ सकती है। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े, दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी बेचैनी बढ़ा देंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी व्यक्ति के सहयोग से पूर्ण होंगे। साझेदारी से अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक तनाव होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आज करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप जोश में आकर कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके कुछ दिनों से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी काम समय पर पूरा करें अन्यथा बड़े अधिकारियों के नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ या फिर उधार दिया हुआ पैसा वापस आज आसानी से मिल सकता है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। प्रगति के लिए नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र हो अथवा नौकरी-धंधा या अन्य क्षेत्रों में आज के दिन कुछ न कुछ धन लाभ अवश्य होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा।

Related Articles

Back to top button