सलमान खान के साथ फिल्म में काम नहीं करना चाहती ये 7 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, जाने वजह

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 से 300 करोड़ तक की कमाई आसानी से कर लेती है। यही वजह है कि कई लोग सलमान के साथ काम करने का सपना देखते हैं। उनके साथ फिल्म में काम कर अच्छी खासी पब्लिसिटी मिल जाती है। सलमान के फैंस भी आपके फैन बन जाते हैं। हालांकि इसके बावजूद कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करना सही नहीं समझा। चलिए जाने उनकी ऐसी क्या वजह थी।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सलमान की लगभग 5 फिल्में ठुकरा दी हैं। दीपिका ने इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई लेकिन खबरों की माने तो सलमान अक्सर रणवीर सिंह का मज़ाक उड़ाते रहते है। इस कारण दीपिका सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)
वैसे तो सोनाली और सलमान साथ में तीन फिल्में कर चुके हैं, लेकिन 2000 में आई ‘हम साथ साथ है’ के बाद सोनाली ने कभी सलमान के साथ काम नहीं किया। इसकी वजह फिल्म के बाद सलमान का ‘काला हिरण शिकार’ मामले में नाम आना है।
अमीषा पटेल (Amisha Patel)
अमीषा की डेब्यू फिल्म ‘कहो नया प्यार है’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘गदर’ फिल्म की जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। इन दो हिट फिल्मों के बाद अमीषा सलमान खान के साथ ‘ये है जलवा’ फिल्म में दिखाई दी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई। बस तभी से अमीषा ने सलमान साथ फिल्म में काम करना सही नहीं समझा।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
कंगना ने कॉफी विथ करण शो में कहा था कि ‘वे किसी भी खान के साथ काम नहीं करेंगी।’ दरअसल कंगना को महिला प्रधान फिल्मों में काम करना पसंद है। वहीं सलमान जिस भी फिल्म का हिस्सा होते है उसमें लीड एक्ट्रेस को ओवरशेडो कर देते हैं। इस कारण कंगना सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
सलमान और ट्विंकल ‘जब प्यार किसी से होता है’ फिल्म में साथ नजर आए थे। फिल्म भी हिट हुई थी। लेकिन फिर ट्विंकल फिल्म स्क्रिप्ट को लेकर चूजी हो गई जिसके चलते उन्होंने सलमान खान के साथ ऑफर हुई फिल्में ठुकराना शुरू कर दी।
उर्मिला मतोंडकर (Urmila Matondkar)
उर्मिला ने सलमान संग ‘जानम समझ करो’ फिल्म की थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में वे फिल्म स्क्रिप्ट को लेकर जागरूक हो गई। इसलिए सलमान के साथ भविष्य में मिली फिल्में रिजेक्ट कर दी।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan)
सलमान और ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वजह सलमान का गुस्सैल रूप था। इसके बाद ऐश ने सलमान से दूरी बना ली।