16 साल की लड़की में है गजब का टेलेंट, एक साथ दो भाषाएं दोनों हाथों से लिख सकती है

प्रैक्टिस इंसान को परफेक्ट बनाती है। यदि आप किसी भी चीज का लगातार अभ्यास करें तो उसमें महारत हासिल कर सकते हैं। वैसे कुछ चीजें इतनी ज्यादा कठिन होती है कि अभ्यास के बावजूद बहुत कम लोग ही उसमें माहिर हो पाते हैं। दोनों हाथों से एक साथ लिखना भी कुछ ऐसा ही है। यह कला बहुत कम लोगों में होती है।
एक साथ दोनों हाथों से लिख सकती है ये लड़की
मेंगलुरू की की रहने वाली 16 वर्षीय आदि स्वरूपा (Aadi Swaroopa) इस कला में माहिर है। यह लड़की अपने दाएं और बाएं हाथों का इस्तेमाल कर एक साथ लिख सकती है। दिलचस्प बात तो ये है कि लड़की एक साथ दो अलग भाषाएं भी लिख सकती है। लड़की का यह टेलेंट अब मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। उसने एक साथ दोनों हाथों से लिख हर किसी को हैरान कर दिया है।
1 मिनट में लिखती है 45 शब्द
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार – 16 वर्षीय आदि स्वरूपा एक ही समय में अपने दोनों हाथों से लिख सकती है। आदि बताती है कि ‘मैं अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक साथ लिख सकती हूं। मुझे मिमिक्री करना और गाने गाना पसंद है।’ आदि की मां कहती है कि उनकी बेटी ने अभ्यास कर इस कला में महारत हासिल की है। वह एक मिनट में 45 शब्द लिख सकती है।
Mangaluru: 16-year-old Aadi Swaroopa can write with both hands at the same time. “I can write in English, Kannada at same time. I also do mimicry, singing,” she says.
Her mother says practice made her proficient & she can write 45 words in a minute with both hands. #Karnataka pic.twitter.com/ImU6HWer7Z
— ANI (@ANI) September 15, 2020
एएनआई की यह ट्वीट भी लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। हर कोई कमेंट सेक्शन में लड़की की तारीफ़ों के पूल बांध रहा है। चलिए देखते हैं पब्लिक ने लड़की की इस कला पर कैसा रिएक्शन दिया है।
क्या बोली पब्लिक?
Congratulations! May God bless you Swaroopa.
— Vidushi Kaushik (@VidushiK2) September 15, 2020
Like a #dr viru swasth budhe (virus) director
3 idiots movie— Syed Zeeshan Nezami سید ذیشان نظامی (@syedzeeshan2025) September 15, 2020
Wow ?? toh fir iski exam duration 3hr nehi 1.5hr kardo?
— Kachra Seth (@Kachra_Se) September 15, 2020
@mirabhayanderkr @MiraBhyUpdates Amazing girl
— Raju P Jain (@Rajjain1975) September 15, 2020
बस इसी तरह और भी लड़की की तारीफ में कमेंट्स आ रहे हैं। याद दिला दें कि इसके पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे एक साथ दोनों हाथों से लिखते दिखाई दे रहे थे।