बॉलीवुड

जब काजोल अजय देवगन को मारने के लिए निकालने वाली वाली थीं चप्पल, जानिए क्या हुआ था उस दिन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की जोड़ी खूब जमती है। फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरती जोड़ियों में से इनकी जोड़ी एक मानी जाती है। इन दोनों की शादी को दो दशक से भी अधिक का वक्त बीत चुका है। फिर भी आज भी जब ये दोनों कहीं पर भी साथ में नजर आते हैं, तो इन दोनों के बीच ऐसी मस्ती देखने को मिलती है, जिसे देख कर कोई भी यही कहेगा कि अभी-अभी इनकी शादी हुई है।

काजोल और अजय देवगन की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। अजय देवगन पार्टी से दूर रहना ही पसंद करते हैं। अवॉर्ड सेरिमनी में भी हिस्सा लेना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं। वहीं, काजोल इस मामले में उनके ठीक उलट हैं। उन्हें हमेशा फिल्मी पार्टियों और अवार्ड फंक्शन में देखा जाता है। ऐसा मौका बहुत ही कम देखने को मिलता है, जब काजोल और अजय देवगन एक साथ दिखाई पड़ें।

एक बार फिल्म निर्माता करण जौहर के बेहद मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण में अजय देवगन और काजोल साथ में पहुंचे हुए थे। यहां दोनों एक-दूसरे की खूब टांग खिंचाई करते हुए नजर आए। मस्ती दोनों के बीच इतनी ज्यादा हुई कि अजय देवगन ने काजोल को लेकर इस दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि काजोल अपना सैंडल निकालकर अजय देवगन को मारने तक के लिए तैयार हो गई थीं।

रैपिड फायर राउंड में

कॉफी विद करण बिल्कुल ही अलग ट्रैक पर चलता है। इसमें जो सेलिब्रिटीज भाग लेते हैं, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में करण जौहर उनसे खुलेआम सवाल करते हैं। इसी क्रम में जब इस शो में रैपिड फायर राउंड चल रहा था तो उन्होंने अजय देवगन से यह सवाल कर दिया था कि आपके हिसाब से फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कौन-सा एक्टर है, जिसके साथ काजोल की जोड़ी सबसे अच्छी जमती है।

अजय देवगन किसी भी सवाल का तुरंत जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। करण के इस सवाल का जवाब देते हुए अजय देवगन ने उनसे पूछ लिया कि क्या आपका यह मतलब है कि इस जेनरेशन के किस एक्टर की मां की भूमिका में काजोल सबसे फिट बैठेंगी?

जैसे ही अजय देवगन ने करण से ऐसा कहा, काजोल ने उन्हें कुत्ता, कमीना और झूठा बोलना शुरू कर दिया। उनके हाथ भी उनके सैंडल की ओर बढ़ गए थे। इसी बीच करण जौहर ने काजोल को देखते हुए कहा कि अपशब्दों का प्रयोग वे इस शो में नहीं कर सकती हैं।

एक और सवाल

अजय देवगन ने इस शो में काजोल को और परेशान किया। अजय देवगन से यह सवाल किया कि वे यह बताएं कि ऐसा कौन-सा झूठ है, जो बॉलीवुड में हर कोई बोलता है। इसका जवाब तपाक से देते हुए अजय देवगन ने कहा कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। अजय के मुंह से ऐसा बस सुनना था कि काजोल गुस्से में आ गईं और उन्होंने अजय देवगन से कह दिया कि घर जाना है कि नहीं।

ऐसे में अजय देवगन ने बात को संभालते हुए कहा कि मैं इंडस्ट्री के बाकी मर्दो के बारे में बात कर रहा हूं। अजय देवगन यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक बता दिया कि काजोल किस तरीके से सेल्फी लेती हैं और इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट करने से पहले वे 3 घंटे तक इसे एडिट भी करती हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात इनडायरेक्टली कही।

सेल्फी को लेकर

अजय देवगन ने कहा कि कई लोगों की आदत होती है कि सेल्फी लेकर वे 3 से 4 घंटे तक एडिट करते रहते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर अपना बुढ़ापा छुपाने की कोशिश वे क्यों करते हैं। हालांकि, काजोल ने आज तक ऐसा नहीं किया है। यह सुनने के बाद काजोल एक बार फिर से आगबबूला हो गईं। उन्होंने अजय देवगन की और गुस्से से देखा और उन्हें कहा कि बुढ़ापा तुम्हारा होगा, मेरा तो नहीं है।


दोनों जिस तरीके से हंसी-मजाक भरी बातें कर रहे थे, इसे देखकर करण जौहर को भी बहुत मजा आ रहा था। दोनों के अंतिम फ़िल्म तानाजी सुपरहिट रही थी और दर्शकों ने इसे खास पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कई रिकार्ड बनाने में कामयाब रही।

पढ़ें कभी ‘धक धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित मरती थी क्रिकेटर अजय जडेजा पर, आखिर क्यों रह गईं दोनों की लव स्टोरी अधूरी?

Related Articles

Back to top button