बॉलीवुड

पति के 28वें जन्मदिन पर प्रियंका ने शेयर किया Video, इस खास अंदाज में बधाई देती आई नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब दिसंबर 2018 में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी राचाई थी तो हर कोई हैरान रह गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि देसी गर्ल के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में महशूर प्रियंका अपने लिए विदेशी दूल्हा चुनेगी। खासकर प्रियंका और निक की उम्र का 10 साल का अंतर कई फैंस को हजम नहीं हुआ था। प्रियंका ने खुद से दस साल छोटे लड़के से शादी रचाई थी। हालांकि जब प्यार सच्चा हो तो उम्र नहीं देखी जाती है।

पति को इस अंदाज में प्रियंका ने किया विश

प्रियंका और निक की शादी को जल्द ही पूरे दो साल हो जाएंगे। यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही सुखी शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। बुधवार 16 सितंबर को निक ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में 38 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही खास अंदाज में अपने पति को विश किया। दरअसल प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ अपनी यादों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – तुम्हारी बहुत आभारी हूं कि तुम पैदा हुए। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

So grateful you were born. Happy birthday my love. ?❤️? @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका का जन्मदिन विश करने का यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक 19 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। प्रियंका के भारतीय फैंस भी अपने विदेशी जिजू को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

लॉस ऐंजिलिस में रहती है प्रियंका

शादी के बाद प्रियंका निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस शिफ्ट हो गई थी। आखिरी बार दोनों होली पर भारत आए थे। वैसे प्रियंका की मम्मी मधू चोपड़ा बेटी से मिलने लॉस ऐंजिलिस जाती रहती हैं। हॉलिवुड जाने के बाद प्रियंका की बॉलीवुड में मौजूदगी थोड़ी कम हो गई है। अंतिम बार वे ‘द स्काइ इज पिंक’ फिल्म में दिखाई दी थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

सोशल मीडिया पर रहती हैं ऐक्टिव

 

View this post on Instagram

 

OUT NOW! #WhatAManGottaDoVideo @nickjonas @jonasbrothers

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी और निक की तस्वीरें और वीडियोज़ साझा करती रहती हैं। उन्हें इंस्टा पर 5 करोड़ 57 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

वैसे आपको प्रियंका और निक की जोड़ी कैसी लगती है?

Related Articles

Back to top button