धार्मिक

लीडरशिप से लेकर रोमांस तक, हर चीज में सबसे आगे होते हैं सिंह राशि वाले, जानें खासियत

भगवान सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है, क्योंकि इस राशि में सूर्य प्रधान होता है। यही वजह है कि इसे राशि वाले लोगों में नेतृत्व की क्षमता होती है। इस तरह के लोगों में आत्मविश्वास इतना कूट-कूट कर भरा होता है कि समाज में ये अपनी एक विशेष पहचान बना लेते हैं। जहां भी ये जाते हैं, वहां ये अपनी छाप छोड़ना नहीं भूलते।

वैसे तो इस तरह के लोग ज्यादातर शांत स्वभाव के ही होते हैं और हर काम अपना पूरी ईमानदारी से करने के साथ इस तरह से पेश आते हैं कि उनके आसपास के लोग भी उनके स्वभाव की वजह से उनसे उम्मीद रखने लगते हैं, मगर यदि बिना कारण के कोई इन्हें छेड़ दे तो ये बड़े आक्रामक रूप में भी पेश आते हैं। आप या फिर आपके कोई करीबी यदि सिंह राशि के हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि सिंह राशि वाले लोगों का स्वभाव किस तरीके का होता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी तय समय, महीने एवं साल में ही हर इंसान जन्म लेता है। जितने भी महीने और दिन हैं, इन सभी की अलग-अलग खासियत होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी के साथ उसके शौक और उसकी अच्छाई-बुराई एवं उसका स्वभाव भी तय होता है।

हर काम में आगे

हर काम में सिंह राशि वाले लोग आगे-आगे नजर आते हैं। यही कारण है कि वे बड़ी आसानी से किसी की भी नजर में आ जाते हैं। सिंह राशि वाले लोगों का जन्म का महीना 23 जुलाई से 22 अगस्त तक माना गया है। अगस्त में पैदा होने के कारण इन्हें अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। यहां तक कि अपनी शेखी बघारना से भी ये बाज नहीं आते हैं।

भावनाओं पर नियंत्रण किस तरीके से रखना चाहिए, इन्हें अच्छी तरह से पता होता है। यही कारण है कि ये लोग कभी भी दिल से नहीं, बल्कि दिमाग से ही कोई निर्णय करते हैं। जब सिंह राशि वाले लोग प्यार में होते हैं तो इनमें बड़ी ही गर्मजोशी भरी होती है। ये उत्साह से भरे नजर आते हैं। आपकी जिंदगी में भी यदि सिंह राशि के पार्टनर मौजूद हैं, तो उनसे आप यह उम्मीद कर सकते हैं कि उन्हें बहुत सारे उपहार और रोमांटिक डेट्स की चाहत होगी।

सिंह राशि वाले लोगों का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ भी रहता है। इनकी खासियत है कि ये जल्दी हार नहीं मानते। अपनी खूबसूरती के साथ अपनी प्रतिभा पर ये बड़ा नाज करते हैं। यही वजह है कि कई बार लोग इन्हें घमंडी तक बुलाते हैं।

अपने प्यार पर सिंह राशि वालों को बड़ा ही गर्व होता है। जब इनके लव प्रपोजल को इनके पार्टनर स्वीकार कर लेते हैं तो इनका यह गर्व और बढ़ जाता है।

इस राशि से परफेक्ट मैच

सिंह राशि के लिए परफेक्ट मैच तुला राशि का होता है। वैसे, इसका मैच होना बहुत ही दुर्लभ भी माना गया है। ऐसी जो जोड़ी बनती है, उसे स्वर्ग में बनी जोड़ी भी कहा जाता है। इन्हें एक-दूसरे को खुश रखना अच्छी तरह से मालूम होता है। इसी वजह से प्यार के मामले में ये मिसाल भी कायम कर देते हैं।

अपने करियर में हमेशा इन्हें इसी बात का डर लगा रहता है कि उनकी जगह किसी और को न मिल जाए। वैसे, अपने करियर में प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ इन्हें पैसे कमाना भी खूब आता है। विशेषकर इनका झुकाव इंजीनियरिंग, टीचिंग, बिजनेस या कला की ओर होता है।

सिंह राशि वालों की सबसे बुरी चीज उनका आलस है। इनके आलस के सामने कभी-कभी इनका सारा आत्मविश्वास भी टूट जाता है। कोई चीज यदि इन्हें पसंद आ जाती है तो उसे पाने के लिए ये दिन-रात तक एक कर देते हैं, लेकिन अगर कोई काम करना इन्हें पसंद नहीं होता तो वे अच्छी तरह से जानते हैं कि उसे कैसे टाला जाए।

सिंह राशि से जुड़े कुछ जानने योग्य तथ्य

सिंह राशि वालों का लकी नंबर 2, 4, 9, 10 और 34 हैं, जबकि इनका लकी कलर लाल, सुनहरा और सफेद हैं। शुक्रवार और रविवार इनके लिए भाग्यशाली होते हैं। माणिक और पुखराज इनके लिए लकी स्टोन होते हैं। सिंह राशि वाले प्रमुख बॉलीवुड सितारे काजोल, सैफ अली खान, संजय दत्त, मनीषा कोइराला, सुनील शेट्टी, कृति सेनन, अरबाज खान, जैकलिन फर्नांडिस और हुमा कुरैशी हैं।

पढ़ें लक्ष्मीयोग की वजह से इन 6 राशियों की सुधरेगी जिंदगी, चारों तरफ से फायदा मिलने के बन रहे योग

Related Articles

Back to top button