बॉलीवुड

गोपी बहू की नकल करते-करते सुनील ग्रोवर बन गए टोपी बहू, लैपटॉप को ही धो डाला

कॉमेडियन के तौर पर सुनील ग्रोवर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सुनील ग्रोवर का नाम आज देश-दुनिया के मशहूर कॉमेडियन के रूप में लिया जा रहा है। न केवल अपनी कॉमेडी, बल्कि अपनी एक्टिंग के कारण सुनील ग्रोवर आज लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से वापसी की है। उनकी वापसी उनके नए कॉमेडी शो गैंग्स आफ फिल्मीस्तान से टीवी पर हुई है।

इन दिनों इस मशहूर कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में वे टोपी बहू बने हुए दिख रहे हैं। टोपी बहू बनकर इस वीडियो में सुनील ग्रोवर को लैपटॉप को धोते हुए और उसे सुखाते हुए देखा जा रहा है।

शेयर किया शो का प्रोमो

अपने शो का एक प्रोमो सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। एस वीडियो में टोपी बहू के लुक में वे दिख रहे हैं। पिंक कलर की साड़ी उन्होंने पहनी हुई है। इसमें वे पूरी तरीके से बहुरानी के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टोपी बहू बनकर ब्रश से वे लैपटॉप को रगड़ कर धो रहे हैं।

सबसे बड़ी बात है कि वे लैपटॉप को केवल धो ही नहीं रहे हैं, इसके बाद वे लैपटॉप को कूटते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिर वे ब्रश से रगड़ कर डॉक्युमेंट्स को भी धो डालते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में साथ निभाना साथिया का म्यूजिक भी बजता हुआ सुनने को मिल रहा है।

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसका एक कैप्शन भी दिया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, टोपी बहू। आज रात 8:00 बजे करेगी घर के काम।

साथ निभाना साथिया का सीन

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो के बैकग्राउंड में टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का म्यूजिक क्यों सुनने के लिए मिल रहा है तो आपको बता दें कि जो दृश्य इस वीडियो में देख रहा है, वह दरअसल साथ निभाना साथिया से ही लिया गया है। उस दृश्य में गोपी बहू अपने पति का लैपटॉप धो देती है, उसी तरीके से सुनील ग्रोवर भी टोपी बहू की भूमिका में वीडियो में लैपटॉप को धोते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Topi Bahu . Ghar ke kaam karegi aaj raat 8baje @starbharat par

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on


सुनील ग्रोवर को इन दिनों गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में देखा जा रहा है। यह एक ऐसा कॉमेडी शो है, जो दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दे रहा है। उनके इस कॉमेडी शो में उनके साथ परितोष त्रिपाठी, सुगंधा मिश्रा, सिद्धार्थ सागर और उपासना सिंह आदि भी नजर आ रही हैं।

शिल्पा शिंदे हुईं अलग

सुनील ग्रोवर जब यह शो शुरू कर रहे थे तो इस शो में शिल्पा शिंदे भी उनके साथ थीं। हालांकि, बाद में वे इस शो से बाहर निकल गईं। इसके बारे में शिल्पा शिंदे ने बताया था कि इसके निर्माताओं ने उन्हें शुरू में झूठ बोला था। उन्होंने उनसे कहा था कि हफ्ते में केवल दो बार ही शूटिंग करनी होगी, लेकिन उन्हें रोजाना 12 घंटे तक शूटिंग करनी पड़ रही थी।

सुनील ग्रोवर के वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद न केवल उनके प्रशंसकों का हंस-हंस कर बुरा हाल है, बल्कि सेलिब्रिटीज भी इसे देखने के बाद अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

यूलिया वंतूर ने तो इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि अब तो सुनील को उनका लैपटॉप कभी भी नहीं मिलने वाला। यूलिया वंतूर ने अपने कमेंट में यह भी लिखा है कि कितने ज्यादा मेहनती और डेडिकेटेड इंसान हो तुम सुनील ग्रोवर। मेरा लैपटॉप तो अब तुम कभी भी नहीं देख पाओगे।

पढ़ें “द कपिल शर्मा शो” के खजूर को कभी दो वक्त की रोटी नहीं होती थी नसीब, अब 1 एपिसोड से कमाता है इतना

Related Articles

Back to top button