मनोरंजन

अबूझ पहेली: अगर आपके पास दिमाग है तो ज़रा इस तस्वीर में छुपी हुई बिल्ली को ढूंढकर दिखाइए

सभी को ऐसा लगता है कि वह दुनिया का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति है और उसके पास सबसे तेज दिमाग है। हालांकि दिमाग सबका एक जैसा ही होता है, लेकिन सबसे दिमाग का विकास एक जैसा नहीं होता है। कुछ लोग कम समय में ही बहुत ज्यादा बुद्धिमान हो जाते हैं तो कईयों को बुद्धिमान होने में काफी समय लगता है। लोगों की बुद्धिमत्ता का पता उस समय चलता है जब कोई मुश्किल सवाल हल करना हो।

फोटो बना हुआ है लोगों के आकर्षण का केंद्र:

उस समय अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग गवाही दे देता है। पहेलियाँ हल करने में बड़ा मजा आता है, लेकिन कई बार ऐसी पहेली हमारे सामने आ जाती है जो दिमाग के छक्के छुड़ा देती है। समझ में ही नहीं आता है कि आखिर इसे हल कैसे किया जाये। आजकल एक ऐसी ही पहेली सोशल मीडिया पर लोगों का आकर्षण बनी हुई है। इस पहली को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत ख़राब हो गयी है।

कई दिन के बाद भी नहीं मिला सही उत्तर:

आपको बता दें यह पहेली और कुछ नहीं बल्कि एक फोटो है और इस फोटो में ऐसा कुछ छुपा हुआ है, जिसे कोई नहीं ढूंढ पा रहा है। शायद आप उसे ढूंढ सकते हैं। इस फोटो में एक बिल्ली छुपी हुई है। एक फोटो को कुछ दिन पहले एक यूजर ने रेडिट पर अपलोड करते हुए यह पूछा था कि क्या कोई इस फोटो में छुपी हुई बिल्ली को ढूंढ सकता है? कई दिन बीत जाने पर भी कोई इसका सही जवाब नहीं दे पाया है।

लकड़ियों के ढेर में सो रही है बिल्ली:

इस फोटो में खूब सारी लकड़ियों का गट्ठर दिख रहा है और वहीँ पर बिल्ली सो रही है। इसका जवाब केवल 10 प्रतिशत लोग ही दे पाए हैं। आपको बता दें लकड़ियों का रंग और बिल्ली का रंग मिलता जुलता है, इसलिए लोग बिल्ली को आसानी से नहीं ढूंढ पा रहे हैं। यह तस्वीर हर जगह वायरल हो रही है। अगर आप फोटो में ध्यान से देखेंगे तो बिल्ली लकड़ियों के गट्ठर के सबसे उपरी हिस्से में सो रही है।

Related Articles

Back to top button