अजब ग़जब

इस काम को करने की वजह से इस समय बुरी तरह से फँस चुकी हैं सपना चौधरी

सपना चौधरी को इस समय किस पहचान की जरुरत नहीं है। एक समय था जब सपना चौधरी को कोई जनता तक नहीं था, जबकि आज सपना चौधरी का नाम सुनते ही लाखों लोग इकठ्ठा हो जाते हैं। सपना के डांस को देखने के लिए लोग रात-दिन की परवाह किये बगैर दूर-दूर से चले आते हैं। सपना वैसे तो हैं एक हरियाणवी डांसर लेकिन इस समय सपना को पूरा देश जनता है।

लगातार बढ़ रही है सपना की लोकप्रियता:

सपना की प्रसिद्धि के बारे में आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस समय सपना चौधरी की माँग केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि आस-पास के कई अन्य राज्यों में भी लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर सपना की प्रसिद्धि लगातार बढती ही जा रही है। लेकिन हाल ही में सपना के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे जानकर सपना के फैन्स हैरान-परेशान हो जायेंगे।

कभी गरीबी में जीती थी सपना चौधरी:

सपना आज के समय में एक बहुत बड़ा नाम बन चुका है। इनके चाहने वाले इनको एक बार देखने के लिए उतावले हुए रहते हैं। सपना ने ऐसा डांस पिछले कुछ दिनों में दिखाया है कि पूरा देश उनके ठुमकों का दीवाना हो गया है। आये दिन सपना का कोई ना कोई डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना हमेशा से ही ऐसी नहीं थी। एक समय था जब सपना अपना जीवन गरीबी में काटती थी।

दलितों के लिए किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल:

लेकिन सपना की बढती प्रसिद्धि की वजह से उनके ऊपर आरोप भी लगने शुरू हो गए। सपना मुख्य रूप से हरियाणवी लोकगीत रागिनी गायिका थी। पिछले साल 17 फ़रवरी 2016 को वो अपनी एक रागिनी की वजह से ही विवादों में घिर गयीं। उन्होंने अपने रागिनी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। केवल यही नहीं कुछ लोगों को इससे आपत्ति हुई और सपना पर हिसार के डोगरान मोहल्ला चौकी पर शिकायत भी दर्ज करवा दी गयी। सपना ने अपने गाने में दलितों के पुरे समाज को बावला कहकर संबोधित किया था।

Related Articles

Back to top button