धार्मिक

महिलाओं की इन गलतियों से घर में होती है अशान्ति, मां लक्ष्मी भी रूठकर चली जाती है

किसी भी घर की उन्नति में महिला का अहम योगदान होता है। यदि घर की महिला अच्छी हो तो घर नरक से स्वर्ग भी बन सकता है। धर्म शास्त्रों में तो महिलाओं की तुलना मां लक्ष्मी से भी की जाती है। घर में लक्ष्मी का आना या जाना कुछ खास चीजों पर निर्भर करता है। यदि महिलाओं से अनजाने में कुछ गलतियां हो जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को इन खास गलतियों को करने से बचना चाहिए।

साफ सफाई न करना

कोने में धूल जमा होना, मकड़ी के जाले बनना, रोज रोज ठीक से साफ सफाई न करना, ये सभी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है। इससे घर की तरक्की में बढ़ उत्पन्न होती है। घर में भी अशान्ति रहती है।

बिना नहाए किचन में आना

किचन में मां अन्नपूर्णा देवी का वास होता है। इसलिए इसे मंदिर समान भी माना जाता है। ऐसे में यदि महिलाएं किचन में बिना स्नान किए प्रवेश कर लें तो अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती है और घर की बरकत चली जाती है। इसलिए हमेशा नहा कर ही खान बनाए।

सूरज डूबने के बाद झाड़ू लगाना

सूर्यास्त के समय घर में मां लक्ष्मी विराजित रहती है। ऐसे में इस समय घर की झाड़ू लगाना ठीक नहीं होता है। इससे धन की हानी होती है। यदि आपको अर्जेंट में झाड़ू लगानी पड़ जाए तो कूड़ा बाहर न फेंके।

बालों का गुच्छा घर में फेंकना

महिलाएं अक्सर कंघी करने के बाद बालों का गुच्छा इधर उधर फेंक देती है। यह आदत बहुत खराब है। इससे धन की कमी होती है। पैसों का नुकसान होने लगता है। बालों का गुच्छा कूड़ेदान में ही फेंके।

सुबह शाम दीपक न लगाना

जो महिलाएं सुबह शाम घर में दीपक प्रज्वलित नहीं करती है वहां ईश्वर का वायस नहीं होता है। वहां नकारात्मक शक्तियां प्रवेश करने लगती है। जबकि दिया लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।

गैस और किचन प्लेटफार्म गंदा छोड़ देना

जब भी आप खाना बनाए तो गैस का चूल्हा और किचन प्लेटफार्म अच्छे से साफ कर दें। वहां गंदगी रही तो घर की बरकत कम होने लगती है। इससे घर की सुख शांति भी भंग होती है। इसके अलावा रात में झूठे बर्तन भी नहीं छोड़ने चाहिए। उसे भी साफ कर के रखना चाहिए।

यदि आप यह सभी गलतियां न करें तो आपके घर की तरक्की निश्चित है। आपको लाभ ही लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button