बॉलीवुड

ये किस बॉलीवुड एक्टर के बचपन की तस्वीर है? 95% लोग नहीं दे पाएंगे सही जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों ड्रग्स को लेकर बदनाम हो रही है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब हर कोई इस फिल्म इंडस्ट्री का दीवाना था। वैसे फिल्में देखने का शौक किसे नहीं होता है। जब भी टाइम पास करना हो तो अधिकतर लोग फिल्म ही देखते हैं। वैसे कइयों को बॉलीवुड गॉसिप में भी मजा आता है। यदि आप खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री का ज्ञात समझते हैं तो चलिए आप से एक सवाल पूछ लेते हैं। हम आपको एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। ये फोटो एक बच्चे की है। आपको इसे देख बताना है कि ये बच्चा बॉलीवुड का कौन सा हीरो है।

तो क्या आप पहचान पाए? नहीं? चलिए हम आपको हिंट देते हैं। यह बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का फ़ेम एक्शन हीरो है। डांस करने में भी इसका कोई तोड़ नहीं है। अब पहचान क्या? यदि नहीं तो चलिए हम ही बात देते हैं। ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) है। टाइगर के बचपन की यह तस्वीर उनकी मां आयशा श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखती हैं – मेरी ज़िंदगी।


आयशा श्रॉफ द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को टाइगर के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्हें इस फोटो में टाइगर बड़े ही क्यूट लग रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी कहा कि ‘टाइगर बचपन में सलमान खान जैसे दिखते थे।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयशा हमेशा बेटे टाइगर और बेटी कृष्णा की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। चलिए अब आपको टाइगर के बचपन की कुछ और तस्वीरें दिखाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

Me and my khazana ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ @tigerjackieshroff @kishushroff

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on


आयशा ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसमें उन्होंने बेटी कृष्णा को गोद में उठा रखा है जबकि टाइगर उनके बगल में नीचे खड़े हैं। ये तस्वीर भी एक परफेक्ट फैमिली फोटो लग रही है।

काम की बात करें तो टाइगर का ‘अनबिलीवेबल’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें टाइगर ने न सिर्फ एक्ट किया बल्कि अपनी आवाज भी दी है।

Related Articles

Back to top button