धार्मिक

पूर्णिमा तिथि पर बना वृद्धि योग, इन 4 राशियों की मनोकामनाएं होंगीं पूरी, जीवन में आएगा सुधार

ग्रह-नक्षत्र हर किसी मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालते हैं। लगातार इनकी स्थिति में बदलाव होने की वजह से ब्रह्मांड में शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि यह योग ठीक स्थिति में बन रहे हैं तो इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि पर वृद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है, इसके साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आखिर यह शुभ योग आपकी राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं वृद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों को वृद्धि योग का अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ आप खुशी का पल व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी बड़े मामले में आप निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। वृद्धि योग की वजह से आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे परिवार के सभी लोगों के चेहरे खिल उठेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना आगे चलकर अच्छा लाभ दिला सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आप लगातार प्रगति की तरफ आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को वृद्धि योग से अच्छा फायदा मिलेगा। किसी अपने से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी कुछ नई जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कर्म क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। संतान की मदद से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वृद्धि योग की वजह से आपको अपने व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद बन रही है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने कामकाज समय पर निपटा सकते हैं। करियर में लगातार सफलता हासिल होने की पूरी संभावना बन रही है। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। काम को नए तरीके से करने का सोच-विचार करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इस योग का सामान्य प्रभाव रहने वाला है। अचानक किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके जिंदगी में बहुत से मोड़ आएंगे, इसलिए जिंदगी का कोई भी फैसला आप बिना सोचे-समझे ना लें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते अटक सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की सलाह अवश्य लीजिए, इससे आपको लाभ मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कोई बड़ा काम आपको काफी परेशान करेगा परंतु आप अपना हौसला मजबूत बनाए रखें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कुछ काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर गुजरने वाला है। संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने खर्च पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कार्यस्थल में किसी महत्वपूर्ण काम में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी भी मामले में धैर्य से निर्णय लीजिए, इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। ऑफिस के कुछ कामों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि वाले लोग अपने ऑफिस के कार्य जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को कुछ थोड़ी दुखी कर सकती है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है, जिसके साथ आप आनंद लेंगे। शादीशुदा जीवन खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहने वाले हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है।

मकर राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने किसी काम में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आप अपने ऊपर आलस महसूस करेंगे। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता और अपने बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की बातों को सुनना पड़ेगा।

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सुख-साधन बढ़ेंगे। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।

Related Articles

Back to top button