बॉलीवुड

फ्रेश और सुंदर दिखने के लिए ऐश्वर्या पर्स में हमेशा रखती है ये 2 चीजें, जाने उन की खूबसूरती का राज़

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। 46 वर्ष की उम्र में भी उनकी सुंदरता का कोई तोड़ नहीं है। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकि ऐश्वर्या की सुंदरता के दीवाने सिर्फ भारत ही यही बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि ऐश्वर्या उम्र के इस पढ़ाव में भी इतनी ज्यादा खूबसूरत और दमकती हुई कैसे दिखाई देती है? आज हम आपको ऐश्वर्या की ग्लोइंग स्कीन (Glowing Skin) और नेचरल निखार से संबंधित कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आप खुद भी ऐश्वर्या के इन नुस्खों को अपना सुंदर दिख सकती हैं।

अपने साथ ये 2 चीजें रखना कभी नहीं भूलती ऐश्वर्या

ऐश्वर्या जब भी घर से बाहर निकलती है तो अपने साथ दो विशेष ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जरूर रखती हैं। ये दो चीजें हैं आईलाइनर और काजल। ऐश्वर्या खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में कर चुकी हैं। वे इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को सबसे अधिक अहमियत देती हैं। वे मार्केट जा रही हो या फिर यूं ही बाहर निकली हो, आईलाइनर और काजल उनके पर्स में हमेशा रहता है।

इसके पीछे की वजह बताते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि एक एक्टर की लाइफ काफी व्यस्तता से भरी होती है। कई बार नींद भी ठीक से नहीं पूरी हो पाती है। ऐसे में मीडिया के सामने फ्रेश दिखने के लिए काजल (kajal) और आईलाइनर (Eye-liner) काम की चीज होती है।

ऐश्वर्या राय ब्यूटी टिप्स (Aishwarya Rai Beauty Tips)

ऐश्वर्या की आंखें भी बहुत आकर्षक है। इसके अलावा उनकी पलके भी बेहद घनी और सुंदर हैं। ऐश्वर्या जैसी सुंदर पलकें बहुत कम लोगों की ही होती है। इसे सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए ऐश्वर्या रोज रात सोने से पहले अपनी पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाती हैं। सुबह वे इसे फ्रेश पानी से धो लेती हैं। यदि आप भी ऐसा करें तो आपको एक हफ्ते में रिजल्ट दिखने लगेगा।

ऐश्वर्या नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट पर ज्यादा यकीन रखती हैं। इसलिए वे अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए खीरे (Cucumber) को अधिक अहमियत देती हैं। खीरे में कई एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को फ्रेश और सुंदर बनाने में लाभकारी होते हैं। खीरे को आप खा भी सकते हैं और स्किन या आंखों पर लगा भी सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको ऐश्वर्या राय की यह ब्यूटी टिप्स पसंद आई होगी। इस जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Back to top button