बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की ये बहन अब हो गई है बेहद हॉट एंड बोल्ड, दिव्यांका त्रिपाठी से भी है ख़ास रिश्ता

आप सभी लोगों ने साल 2012 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “अग्निपथ” तो देखी होगी। जी हां, यह फिल्म उस समय की जबरदस्त सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा ऋषि कपूर और संजय दत्त जैसे बड़े बड़े सितारे भी इस फिल्म के अंदर अहम भूमिका अदा करते हुए दिखाई दिए थे।

फिल्म “अग्निपथ” में एक लड़की ने ऋतिक रोशन की छोटी बहन का किरदार निभाया था। अगर आपने यह फिल्म देखी हो तो आपको इस लड़की का किरदार जरूर याद होगा। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की छोटी बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम कनिका तिवारी है, जिसके किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऋतिक रोशन की छोटी बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कनिका तिवारी कहां और किस हाल में हैं, और यह 9 सालों के बाद अब कैसी नजर आती हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अभिनेत्री कनिका तिवारी अब काफी बड़ी हो चुकी है और 9 सालों के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आ चुका है। कनिका तिवारी पहले से बहुत ज्यादा खूबसूरत और हॉट नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती है, जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं।

कनिका तिवारी ने साल 2012 में फिल्म “अग्नीपथ” की थी। उस समय के दौरान इनकी उम्र सिर्फ 15 साल की ही थी लेकिन अब इनकी उम्र 25 साल हो चुकी है। 9 मार्च 1996 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी कनिका तिवारी के स्कूली शिक्षा भोपाल से ही हुई है।

कनिका तिवारी ने फिल्म “अग्निपथ” से ही हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था। पहली ही फिल्म से कनिका तिवारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्हें पहली ही फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाने का अवसर मिला था।

महज 15 साल की आयु में कनिका तिवारी ने फिल्म ‘अग्निपथ” में शिक्षा चौहान नाम की लड़की का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू के दौरान कनिका तिवारी ने यह बताया था कि उन्हें अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन शिक्षा चौहान के किरदार के लिए 6000 लड़कियों के ऑडिशन में से चुना गया था। कनिका के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए दु:ख और खुशी दोनों ऑडिशन दिए थे।

25 साल की कनिका तिवारी अब काफी हॉट और खूबसूरत लगती हैं और इनका अंदाज भी देखने लायक है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को यह खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर करती हैं वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद कनिका तिवारी ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया। फिलहाल में वह साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेत्री को तेलुगु फिल्म Boy meets girl (2014), कन्नड़ फिल्म Rangan Style (2014) और तमिल फिल्म Avi Kumar (2015) में अहम किरदार में देखा जा चुका है।

शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि कनिका तिवारी छोटे पर्दे की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन बहन हैं।

Related Articles

Back to top button