बॉलीवुड

जल्द ही स्टार प्लस के नए शो में नजर आएंगी रेखा, शानदार अंदाज़ में कर रही है डेव्यू

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकार रेखा जल्द ही स्टार प्लास पर नजर आने वाली हैं। दरअसल हाल ही में स्टार प्लस ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रेखा एक गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही है। ये गाना गाते हुए रेखा प्यार मोहब्बत की बात कर रही है। सामने आई खबरों के अनुसार रेखा स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का हिस्सा हो सकती है। वहीं अब इसी शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें रेखा ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाने का गा रही है।

इश्क को बताया इबादत


रेखा का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें ये कहती हुई नजर है रही हैं कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाना इनके बेहद ही करीब है। इसमें कही कोई एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे, तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी है।

फैंस ने जताई खुशी

लंबे समय के बाद रेखा को टीवी पर देख फैंस ने काफी खुशी जताई है और रेखा के इस प्रोमो को खूब पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि रेखा को इस शो के प्रमोशन के लिए साइन किया है। जिसके तहत ही ये वीडियो शूट की गई है। वहीं रेखा इस शो के किसी एपिसोड में नजर आती हैं कि इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि रेखा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है। 65 साल की रेखा ने 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। ये समय-समय पर कई सारे रियलिटी शो में बतौर मेहमान भी नजर आ चुकी हैं। वहीं ये पहला मौका है जब ये किसी शो के प्रमोट कर रही हों।

8 बजे आएगा ये शो

आपको बता दें ‘गुम है किसी के प्यार में’ नामक शो स्टार प्लस पर जल्द आने वाला है। ये शो सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। ये शो एक प्यार की कहानी पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स अपने प्यार और फर्ज में से अपने फर्ज को चुनता है। लेकिन उसका दिल हमेशा अपनी मोहब्बत को याद करता रहता है।

Related Articles

Back to top button