सलमान की बहन से अलग होने के बाद इस हीरोइन पर आया उन के जीजा का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से तलाक लेने के बाद अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अभिनेत्री कृति खरबंदा के साथ रिलेशनशिप मेंटेन कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि दोनों को कई खास मौकों पर एकसाथ देखा गया है। यही नहीं पुलकित और कृति अक्सर रोमांटिक डेट और वेकेशन की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज हम आपको इस कपल की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं..
पुलकित और कृति के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलती है। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलकित सम्राट ने साल 2006 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।
पुलकित और कृति के इस तस्वीर में जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। तस्वीर में उनका डॉग भी है।
अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म बिट्टू बॉस से अपने फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखे थे। इसके बाद उन्हें फुकरे, सनम रे, वीरे दी वेडिंग और पागलपंती जैसी कई फिल्मों में देखा गया। वहीं कृति की बात करें तो उन्होंने हाउसफुल 4 और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में काम किया है।
पुलकित सम्राट का नाम कईयों के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि कृति से पहले पुलकित सम्राट अभिनेत्री यामी गौतम को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को मीडिया के सामने नहीं कबूला। मगर सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि यामी और पुलकित एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
पुलकित और कृति एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं और दोनों इसे जाहिर करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल देते रहते हैं। इस तस्वीर में भी दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर ये खबर हवाई होती रहती है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि शादी के लिए भी दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बहरहाल देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर दोनों अपनी शादी के बारे में कब ऑफिसियल एनआउसमेंट करते हैं।
इस रेड साड़ी में कृति किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं व्हाइट सूट में पुलकित भी काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि कपल की इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।
कैजुअल लुक में दोनों काफी खूबसूरत और डैशिंग लग रहे हैं। बता दें कि पुलकित और कृति की आने वाली वेब सीरीज तैश इन दिनों काफी चर्चा मेें है। इस सीरीज में संजीदा शेख, अंकुर राठी, सलोनी बत्रा और सौरभ सचदेवा भी नजर आएंगे।
पुलकित और कृति को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।