धार्मिक

Rashifal 2 October: आज इन 6 राशियों का होगा मंगल, लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे, पढ़ें राशिफल

आज का दिन छह राशि के जातकों के लिए बहुत मंगलकारी रहने वाला है। हम आपको शुक्रवार 2 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका आत्मविश्वास व मान-सम्मान बढ़ेगा। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी भी बढ़ेगी। वाणी को क्रोध से दूर रखें। आज आपको अन्‍य दिनों की तुलना में कुछ आलस्‍य महसूस हो सकता है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। किसी से अपनी बात मनवाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको रोजगार में लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए सौदों में सावधानी बरते। किसी से बहस में न पड़ें। अन्‍यथा मन आपका ही खराब होगा। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और संयम से काम लें। आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ेगा। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी आपको मिलता दिखाई देगा। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। कारोबार में लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन भी आज सुखमय रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य करने में उत्साह रहेगा और अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। रमणीय जगह पर प्रवास का आनन्द ले सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके व्यवसाय में विस्तार होगा। आज आपको लाभ मिलने के पूरे चांस है। किस्मत साथ लेने के लिए तत्पर है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। अपने माता-पिता से आपको मिलने वाला प्यार और समर्थन आपके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने में मदद करेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। धैर्य से काम लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज लेने देने में सावधानी बरतें। आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। काम को मन लगाकर सरलता से पूरा करेंगे। नौकरी में उन्नति के चांस हैं। दांपत्य जीवन में जो खुशियां चली आ रही थी उसमें थोड़ी कमी आएगी। अपनी क्रिएटिविटी को निखारने की कोशिश करें। परिवार में किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने प्रियजन के प्रति अपनी निष्ठा पर संदेह न करें। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं हो सकती हैं और आपको लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। समस्याओं के बीच जल्दी काम करने की आपकी क्षमता आपको सम्मान देगी। परिवार के भी थोड़ा वक्‍त बिताएं। जिस कार्य को लेकर आप पहले से विचार कर रहे उसकी शुरुआत आज कर सकते हैं। परिणाम अच्छे मिलेंगे। घर के कामों में किसी की मदद मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में काफी बातचीत होगी इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। यदि आप जल्दबाजी में निष्कर्ष पर आते हैं, तो दिन नाराजगी भरा साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खास व्यक्ति द्वारा दी गई सलाह को ठीक से समझेंगे। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश करें। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिस करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दूसरों पर ज़्यादा विश्वास करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन का आनंद लेंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों से ताल्लुकात बनाए रखने होंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर करनी की कोशिश करनी होगी। आप सुख के साधनों पर खर्च करना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पूरी तरह से कब्जे में रहेंगी। साहित्य और कला की ओर रुझान बढ़ेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी बात को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि धैर्य और संयम के साथ मसलों को सुलझा लें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। खुद को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। टेंशन तथा तनाव रहेंगे। आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पाएंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। परिवार में किसी भावनात्मक समस्या का समाधान निकाल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहत हो सकती हैं। आज आप धन के किसी लेन-देन के बारे में विचार कर सकते हैं। जो भी करेंगे उसमें लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। जीवन साथी की मदद से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। क्रोध पर काबू करें और किसी पर अपने विचार न थोपें। मन में चल रहे नकारात्मक विचारों को ज्यादा न सोचें।

आपने Rashifal 2 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 17 अक्टूबर से से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, जानें घटस्थापना का महत्व व शुभ मुहूर्त

Related Articles

Back to top button