धार्मिक

शिवपुराण के इन उपायों से हर समस्या होगी दूर, शनि दोष से भी मिलेगी मुक्ति

शास्त्रों और पुराणों में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। शिव पुराण भगवान शिवजी से संबंधित है। शिव पुराण में भगवान शिव जी की महिमा का वर्णन किया गया है। इस महापुराण के अंदर मनुष्य के जीवन की समस्त परेशानियों के समाधान हेतु उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त अपने सच्चे मन से भोलेनाथ को याद करता है उनके ऊपर भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। भगवान शिव जी स्वभाव के बहुत भोले हैं और यह अपने भक्तों की पुकार सबसे शीघ्र सुनते हैं। इनकी पूजा बेहद सरल है, इनके ऊपर अगर भक्त एक लोटा जल अर्पित कर देता है तो यह इतने में ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। आज हम आपको शिव पुराण के कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनको करके आप धन प्राप्ति कर सकते हैं आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा।

शिव पुराण के उपाय | Shiv Puran Ke Upay

शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए करें यह उपाय

शिव पुराण में इस बात का वर्णन किया गया है कि अगर व्यक्ति भगवान शिव जी पर अखंड चावल अर्पित करके उपासना करता है तो इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। भगवान शिव जी पर अगर आप तिल अर्पित करके इनकी पूजा करते हैं तो इससे आपके समस्त पाप नष्ट हो जाएंगे, इतना ही नहीं बल्कि भगवान शिव जी पर काले तिल अर्पित करके आप शनि दोषों से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

संतान सुख प्राप्ति हेतु करें यह उपाय

शिव पुराण के अनुसार अगर मनुष्य जौ से भगवान शिवजी की पूजा करता है तो इसे स्वर्गीय सुख वृद्धि देने वाली मानी गई है। गेहूं से बने हुए पकवान से भगवान शिव जी की पूजा से विशेष फल मिलता है। अगर किसी को संतान सुख की कामना है तो आप देवों के देव महादेव की गेहूं के दानों से पूजा कीजिए। इस उपाय को करके आप संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य लाभ हेतु जरूर करें यह उपाय

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति किसी न किसी बीमारी को लेकर काफी चिंतित रहता है। हर संभव प्रयास और इलाज कराने के बावजूद भी बीमारी दूर नहीं होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति काफी निराश हो जाता है, परंतु आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिव पुराण में इसका समाधान बताया गया है। अगर व्यक्ति कोई शारीरिक रूप से कमजोर है तो रोजाना भगवान शिव जी का अभिषेक गाय के घी से करें, इससे व्यक्ति की शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी। इसके अलावा टीबी के रोगियों को भगवान शिव जी का अभिषेक शहद से करना चाहिए। इस उपाय को करके जल्द ही आपकी बीमारी दूर हो सकती है।

इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने जीवन में समस्त सुख मिले तो आप भगवान शिव जी की मूंग से पूजा कीजिए। ऐसा करने से आपको सभी सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

उपरोक्त आपको शिव पुराण के अनुसार कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि कोई भी उपाय करने से पहले मन में विश्वास होना बहुत ही जरूरी है, इसलिए आप अपनी सच्ची श्रद्धा से इन उपायों को कीजिये।

Related Articles

Back to top button