स्वास्थ्य

डाइट में शामिल करें गुड़ चना, पिरियड्स में कमजोरी से लेकर बाल झड़ने तक ये 10 समस्याएं होंगी दूर

कोरोना महामारी के इस दौर में लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो गए हैं। ये सही समय है कि आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हेल्थी चीजें ही शामिल करें। गुड़ चना भी इनमें से एक है। हमारे घर के बड़े बूढ़े अक्सर गुड़ चना खाया करते थे। वे हमे भी इसकी सलाह देते थे। कई लोग भगवान को प्रसाद के रूप में भी गुड़ चना चढ़ाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसके फायदें बताने जा रहे हैं।

1. चना प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। ये अत्यधिक न्यूट्रिशियस होता है। यदि आप भुने हुए गुड़ कहने खाते हैं तो ये आपके शरीर में प्रोटीन बैलेंस बनाए रखता है।

2. गुड़ चने खाने से आपको विटामिन B6 प्राप्त होता है। ये विटामिन B6 आपके दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होता है। खासकर जिन्हें अपना दिमाग तेज करना है या याद्दाश्त बधानी है उन्हें रोजाना गुड़ चना खाना चाहिए।

3. शक्कर अधिक खा लो तो वह नुकसान कर जाती है, इसकी जगह गुड़ का इस्तेमाल करना सही होता है। बच्चों को जब मीठा खाने का मन करें तो उन्हें बाजार की चॉकलेट की बजाए गुड़ चना दें। इससे उनके दिमाग का विकास होगा और सेहत भी सही रहेगी।

4. स्ट्रेस में होने पर गुड़ चना खान लाभकारी होता है। दरअसल ये serotonin हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है। यह एक मूड हार्मोन होता है जो बॉडी को स्ट्रेस से बाहर आने में हेल्प करता है। इसलिए जब आप उदास या दुखी हो तो गुड़ चना खाने से मूड ठीक हो सकता है।

5. कमजोरी महसूस हो रही हो तो गुड़ चना कहकर एनर्जी लाई जा सकती है। ये ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होता है।

6. बाल झड़ने की समस्या के लिए भी गुड़ चना बेस्ट होता है। इससे आपके बालों का झड़ना रुक जाएगा।

7. गुड़ चना में आयरन और प्रोटीन भी भरपूर होता है। ऐसे में ये आपके हेमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। खासकर जब महिलाएं पीरियड्स में होती हैं तो ये ब्लड लॉस से हुई कमजोरी को दूर करने का काम करता है।

8. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी गुड़ चना बहुत लाभकारी होता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

9. गुड़ चना आपके दिल को सेहतमंद रखने का काम भी करता है।

10. गुड़ चने में पोटैशियम और फॉसफोरस होने की वजह से ये आपको दांतों के लिए भी लाभकारी होता है।

नोट: गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चे और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग इसका सेवन शुरू करने के पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button