विशेष

यह असरदार घरेलू नुस्खा दूर रखेगा आपको दिल की सभी बिमारियों से, जानें

आज के इस युग में हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बिमारी से परेशान है। तेजी से बढ़ रही इन बिमारियों की वजह कुछ और नहीं बल्कि लोगों की बदलती जीवन शैली है। पहले के जमाने में लोग स्वस्थ्य रहकर अपनी पूरी उम्र जिया करते थे। जबकि आज के समय में कम उम्र में ही व्यक्ति कई बिमारियों का शिकार हो जाता है। आजकल के इस फ़ास्ट फ़ूड के युग में पौष्टिक भोजन भी बड़ी मुश्किल से मिलता है।

गलत खान-पान की वजह से होती हैं कई सेहत सम्बन्धी समस्याएँ:

इन्ही गलत खान-पान की आदतों की वजह से व्यक्ति को कई सेहत सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्ही में से एक घातक समस्या है दिल की बीमारी। आज के समय में ज्यादातर लोग दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे दूर नहीं किया जा सकता है। पौष्टिक डाईट अपनाकर इस परेशानी से मुक्त हुआ जा सकता है।

इसके सेवन से हड्डियाँ भी होती हैं मजबूत:

दिल की बीमारी के लिए अदरक बहुत ही फायदेमंद होता है। दिल की बीमारी के मरीजों के लिए अदरक की चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे पीने से ना केवल दिल की समस्या का समाधान होता है बल्कि हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं। रोजाना दो कप अदरक की चाय आपको आजीवन दिल की बिमारियों से मुक्त रख सकती है।

अदरक की चाय बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

*- अदरक,

*- नीम्बू,

*- शहद,

*- चायपत्ती।

बनाने की विधि:

सबसे पहले पानी गर्म करके उसमें चायपत्ती डालकर कुछ देर उबालें। उबलते हुए इस पानी में कुटा हुआ अदरक डालें। अब इसे छानकर इसमें कुछ बूंदे नीम्बू का रस और शहद डालकर इसके सेवन करें। चाय बनाते वक़्त इस बात का ध्यान रखें की अदरक की मात्रा सामान्य ही होनी चाहिए। ज्यादा अदरक डालने से आपको मुँह में छाले भी पड़ सकते हैं। इसे दिन में दो बार पीयें। इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दिल की बिमारियों को दूर रखता है।

Related Articles

Back to top button