धार्मिक

04 अक्टूबर मंगल चलेंगे वक्री चाल, जानिए किन राशियों को मिलेंगीं खुशियां, किसको उठाने होंगे कष्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी होता है। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सोना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल ग्रह 4 अक्टूबर 2020 को वक्री चल चलेंगे और यह अपनी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल की वक्री चाल की अवधि कुल 48 दिनों की रहेगी। आखिर इस समय के दौरान 12 राशियों पर इस परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। भाइयों की सहायता से आपको अपने किसी काम में लाभ मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अचानक कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। भूमि, भवन, संपत्ति के मामलों में आपको लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अति उत्तम साबित होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भूमि-भवन में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ रहने वाला है। संपत्ति के कामों में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कामों में आपको फायदा मिल सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको पदोन्नति मिलने की संभावना बनी हुई है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। आप अपने सभी सोचे हुए काम पूरे करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आप खुशी महसूस करने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन परेशानी खड़ी कर सकता है। नेत्रों से संबंधित कष्ट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। भाई बंधुओं के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है. धन का लेनदेन करने से आपको बचना होगा। आपके साहस में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन चिंताजनक रहेगा। आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए पैसों से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कार्य बनते-बनते अटक सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण नकारात्मक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ आप अच्छे तालमेल बनाए रखें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी वाद-विवाद के कारण मानसिक तनाव अधिक रहेगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। किसी स्त्री पक्ष से कष्ट मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लगने की संभावना है। आपको इस समय के दौरान काफी संभल कर रहना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपनी संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा संतान की तरफ से कष्ट मिल सकता है। आप धन का लेनदेन करने से बचें। आपके शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप बेवजह का तनाव ना लें। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मंगल के गोचर से मध्यम फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। घर-परिवार की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में नुकसान करा सकता है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल के गोचर की वजह से साहस में कमी आ सकती है। धन हानि होने की संभावना बन रही है। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। समाज में कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कष्टदायक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपके कार्य मन मुताबिक पूरे नहीं हो पाएंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन उदास रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। विवाह संबंधित कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर आपको इस अवधि के दौरान काफी संयम और धैर्य से चलना होगा।

Related Articles

Back to top button