धार्मिक

अक्टूबर में इस राशि के जातकों की लगने वाली है लॉट्री, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?

अक्टूबर के महीने में कई ग्रह अपनी स्थिति परिवर्तन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगल ग्रह का भी महीने के शुरूआत में राशि परिवर्तन हो रहा है। 4 अक्टूबर को मंगल वक्री चाल से अपनी राशि मेष से मीन में जाने वाले हैं। इसके अलावा बुध भी 14 अक्टूबर से तुला राशि में वक्री चाल चलने वाले हैं, जो सीधे 3 नवंबर को मार्गी होंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में प्रवेश होगा। यही नहीं शुक्र ग्रह भी 23 अक्टूबर को कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। सितंबर माह में राहु-केतु परिवर्तित हुए थे, इसके बाद यह पहला माह है जब 4 ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। लिहाजा ग्रहों के इस उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जो जातक व्यापार के क्षेत्र में एक्टिव हैं, उन्हें आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों की भी आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थियों से लड़ने के लिए तैयार रहें। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भाई बहनों के साथ बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अगर आप फैमिली बिजनेस से जुड़े हैं, तो आपकी स्थिति मजबूत होगी। गुस्से में नियंत्रण रखें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि 

4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि पर काफी गहरा असर पड़ने वाला है। कार्यालयीन संबंधी कार्य इन दिनों बढ़ेंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अपने प्रतिद्वंदियों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इससे आपके ऑफिस के सीनियर अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भी घर में तनाव बना रहेगा। धन प्राप्ति के लिए योग बन रहे हैं। पिछले दिनों आपके द्वारा किए गए कार्यों का फल मिलेगा। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खऱाब हो सकता है, इससे आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि 

ग्रहों के परिवर्तन का असर आपके लिए शुभ फलदायी होने वाला है। आपके रचनात्मक कौशल में बढ़ोतरी होगी और प्रतिभा में निखार आएगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो ये महीना आपके लिए काफी शुभ है। आपके प्रति लोगों की गलतफहमियां भी दूर होंगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ चल रहे झगड़े खत्म होंगे। आपके सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होने वाली है। आपको मनचाहे इच्छाओं की पूर्ति होगी। अगर वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये शुभ समय है।

कर्क राशि 

4 ग्रहों के परिवर्तन का आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आपके बल, बुद्धि और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। बुरे समय में आपके सबसे अच्छे मित्र आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे। छात्र अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन करना चाहते हैं तो अभी अपने इस योजना को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों का परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान सकारात्मक रवैय्या अपनाएं। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए आप खर्च करेंगे और परिवार वालों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। दापंत्य जीवन में चल रहे झगड़े खत्म होंगे और परिवार में आपकी छवि भी सुधरेगी।

कन्या राशि 

4 ग्रहों के उथल पुथल से कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। धन को सही रणनीति के अनुसार खर्च करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। इस दौरान जल्दबाजी में फैसले न लें। करियर में आगे नए नए मौकों के मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे। विवादों से दूरी बनाए रखें। अगर आप समाज में नई पहचान बनाना चाहते हैं, तो समाज के लोगों के बीच आपको काम करना पड़ेगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को ग्रहों के परिवर्तन से काफी सकारात्मक उर्जा मिलने वाली है। रूके हुए धन महीने की शुरूआत में मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिलेगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध मधुर बनेंगे। घर के किसी बड़े इंसान से सलाह लेना अच्छा होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि 

4 ग्रहों के परिवर्तन का वृश्चिक राशि के जातकों पर मिला जुला असर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है, वहीं शत्रुओं से खतरा भी है। इन दिनों निवेश करने से बचें, आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन बढेगा, इसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ने वाला है। अगर यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो अभी सही समय नहीं है। जोखिम वाले कार्य न करें।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में आपको सहगियों और अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, इससे भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। पिता के साथ बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे। लव लाइफ में आपको पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। अनावश्यक चिंता ना करें, इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

मकर राशि

ग्रहों का परिवर्तन आपकी ज़िंदगी में भाग्योदय कर रहा है, यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन आर्थिक क्षेत्र में बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही आपको इस दौरान यात्रा से बचना चाहिए। परिवार की बात करें तो शांति बनी रहेगी। साथ ही आपको अपने वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, वरना नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को धनलाभ होने के आसार हैं। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों से उपहारों की प्राप्ति हो सकती है। विदेश जाने की इच्छा भी इस महीने पूरी होगी। पार्टनर के साथ मनपसंद जगह घूमने जाएंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य साथ देगा, जिससे आपको सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे होंगे। साझेदारी में अगर व्यापार करते हैं तो आपको लाभ होगा।

मीन राशि 

ग्रहों के परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकुल नहीं है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ विवाद में न पड़ें। इस दौरान आप यात्रा न करें। लेनदेन के मामले में भी सतर्कता बनाएं रखें वरना हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी कलह हो सकता है।

Related Articles

Back to top button