धार्मिक

सूर्य साधना से जाग जाएगा आपका सौभाग्य, इन चमत्कारी उपायों से पूरी होगी मनोकामना

सूर्य देवता को जीवन, स्वास्थ्य और शक्ति का देवता माना जाता है। यदि इनकी कृपा किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सूर्य देवता की कृपा से ही पृथ्वी पर जीवन बरकरार है। पुराने समय में भी ऋषि-मुनि उगते हुए सूर्य की साधना-आराधना करते थे। ऐसा बताया जाता है कि सूर्य की साधना करने से मनुष्य का कल्याण होता है। सूर्य देवता की उपासना करने से व्यक्ति को शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति अपने सच्चे मन से सूर्य देवता की साधना करता है उनको सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान सूर्य सात घोड़ों के रथ पर रहते हैं सवार

सूर्य देवता हमेशा सात घोड़ों के रथ पर सवार रहते हैं, जिनको शक्ति और स्फूर्ति का प्रतीक माना गया है। भगवान सूर्य देवता का रथ हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि हमें अच्छे कार्य करते हुए हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए, तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

रविवार का दिन भगवान सूर्य को है समर्पित

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। रविवार का दिन सूर्य देव की साधना का सबसे उत्तम दिन माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि यदि रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की साधना-आराधना की जाए तो इससे शीघ्र इनकी कृपा मिलती है। अगर आप रविवार के दिन अपने सच्चे मन से सूर्य देवता की पूजा करते हैं तो यह प्रसन्न होकर आरोग्य का आशीर्वाद देते हैं।

सूर्य साधना की विधि

  • अगर आप सूर्य देवता की पूजा कर रहे हैं तो पूजा के लिए आप सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान कर लीजिए।
  • आप उगते हुए सूर्य के दर्शन करते हुए मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नम:” का जाप करते हुए जल अर्पित कीजिए।
  • आप सूर्य देवता को जो जल अर्पित कर रहे हैं, आप उसमें लाल रोली, लाल फूल मिला सकते हैं।
  • जब आप सूर्य देवता को अर्घ्य दे दें तो उसके बाद आप लाल आसन पर बैठ कर अपना मुंह पूर्व दिशा की तरफ करके सूर्य मंत्र का कम से कम 108 बार जाप कीजिए।

ये तीन प्रहर सूर्य साधना के लिए है विशेष

  • अगर आप प्रातः काल सूर्य की साधना करते हैं तो इससे आपको आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  • अगर आप दोपहर के समय सूर्य की साधना करते हैं तो मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप संध्या के समय सूर्य की साधना करते हैं तो इससे आपका सौभाग्य जागता है।

इस सूर्य मंत्र से होंगी मनोकामनाएं पूरी

अगर आप अपनी मनोकामनाओं को जल्द पूरा करना चाहते हैं, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित मंत्र का जाप कीजिए-

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।

ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।

अगर आप उपरोक्त मंत्र का जाप सूर्य साधना के दौरान करते हैं तो इससे सूर्य देवता का विशेष आशीर्वाद मिलता है और आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह मंत्र जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता दिलाने वाला माना गया है।

Related Articles

Back to top button