बलात्कारी गुरमीत सिंह की गुफा के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का सच

इस समय देश के हर लोग एक ही शख्स के बारे में सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं। वह देश के पीएम नहीं बल्कि एक बलात्कारी बाबा है। जी हाँ इस समय पुरे देश की निगाहें बलात्कारी राम रहीम के बारे में जानना चाहता है। लोग राम रहीम के एक-एक सच को करीब से जानना चाहते हैं। राम रहीम वही व्यक्ति है, जिसनें अपने साध्वी के साथ बलात्कार किया था।
लड़कियों की इज्जत के अथ करता था खिलवाड़:
यह बाबा बनकर कई लड़कियों की इज्जत के साथ सौदा कर चुका है। लेकिन इसके बावजूद इसके अंधभक्त इसे भगवान की तरह पूजते हैं। सब कुछ जानने के बाद भी लोग इसे अपने सर पर बैठाकर रखे हुए हैं। हालांकि राम रहीम को 20 साल की सजा मिल चुकी है। इस दौरान सबसे ज्यादा एक चीज रहस्य में बनी रही कि आखिर राम रहीम की ऐसी कौन सी गुफा थी, जिसमें वह लड़कियों को लेकर जाता था।
गुफा के नाम से जमकर हो रहा है वीडियो वायरल:
जी हाँ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की एक गुफा है, जिसमें वह खुद रहता था और वही पर वह लड़कियों के साथ गलत काम भी किया करता था। इस गुफा तक केवल ख़ास लोगों की ही पहुँच थी। उसके जेल जाने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे गुफा का वीडियो बताया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है। दरअसल यह वीडियो पंचकुला के डेरे के चर्चा घर का है।
दो सिपाही तोड़ते हैं कमरे का दरवाजा:
यह वीडियो उस समय बनाया गया था जब पुलिस अधिकारी डेरे को सील करने पहुँचे थे। आप वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से कुछ अधिकारी कमरे के अन्दर जाते हैं और तलाशी अभियान चलाते हैं। दीवार पर राम रहीम की तस्वीर भी लगी हुई है। दो पुलिस वाले कमरे का दरवाजा वीडियो में तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर बाबा की गुफा के वीडियो के नाम से जमकर वायरल हो रहा है।