धार्मिक

अपनी राशि के अनुसार बस कर दें यह उपाय, जीवन में मिलने लग जाएगी सफलता, होगा भाग्योदय

मेहनत के दम पर जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। हालांकि जिन लोगों का भाग्य उनके साथ होता है, उन्हें बिना मेहनत के ही सब कुछ मिल जाता है। दरअसल जिन लोगों के ग्रह मजबूत होते हैं, उनपर विशेष कृपा बनी होती है और ऐसे लोगों को आसानी से वो सब कुछ मिल जाता है, जिसे ये पाने की चाहत रखते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको मेहनत करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आप परेशान ना हों। बस अपनी राशि के आधार पर नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से आपके ग्रह मजबूत हो जाएंगे और आपका भाग्य चमक जाएगा।

अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान –

मेष राशि

मेष राशि के जातक हर मंगलवार के दिन गुड़ का दान किया करें। गुड़ का दान करने से मंगल ग्रह मजबूत हो जाता है और इस ग्रह के मजबूत होने से आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है। गुड़ के अलावा आप चाहें तो लाल वस्तुओं का दान भी इस दिन कर सकते हैं। ये उपाय कम से कम 5 दिनों तक करें।

वृष राशि

शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक मिश्री या चीनी का दान करें। दरअसल शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने से जीवन में सुख और समृद्धि आने लग जाती है और सारे बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इसलिए आप शुक्रवार को किसी करीब व्यक्ति या फिर मंदिर में मिश्री का दान कर दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक बुधवार के दिन हरे रंग की दाल का दान करें। दरअसल मिथुन राशि से बुध ग्रह जुड़ा होता है और इस ग्रह को हरा रंग प्रिय है। इसलिए मिथुन राशि के लोग लगातार 11 बुधवार हरे रंग की दाल का दान किसी गरीब को करें। दाल के अलावा आप हरे रंग के कपड़े का दान भी कर सकते हैं। ये उपाय करने से जीवन की परेशानी दूर हो जाएंगी और वैवाहिक जीवन में सुख आना शुरू हो जाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग सोमवार को चावल का दान किया करें। चावल का दान करने से आपकी सेहत सही बनीं रहेगी। साथ में ही जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे वो भी पूरा हो जाएगा। इसके अलावा मानसिक शांति की प्राप्ति भी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक बुधवार के दिन गेहूं का दान करें। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन से परेशानियां दूर रहती हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोग बुधवार के दिन गाय की सेवा करें और गाय को हरे रंग का चारा डालें। साथ में ही गाय को गुड़ की रोटी भी खाने को दें। ये उपाय करने से कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होने लग जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का दान करें। ये उपाय करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और सेहत सही बनीं रहती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि से मंगल ग्रह जुड़ा होता है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातक मंगलवार के दिन गुड़ और चना गाय को खिलाया करें। ये उपाय करने से कार्य स्थल में प्रगति होती है और भाग्य चमक जाता है। इतना ही नहीं शत्रुओं का नाश भी हो जाएगा।

धनु राशि

धुन राशि के लोग गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर केले के पेड़ की पूजा करें। साथ में ही चने की दाल भी केले के पड़े पर चढाएं। इस दिन केले का सेवन ना करें और केलों का दान करें। ये उपाय करने से सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक शनिवार के दिन काली चीजों का दान किया करें। काली चीजों का दान करने से शनि देव की कृपा आप पर बन जाएगी। काली चीजों के अलावा आप किसी गरीब व्यक्ति को काले रंग का कंबल भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा शाम के समय शनि मंदिर जाकर शनिग्रह की पूजा भी करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग शनिवार के दिन काली उड़द का दान किया करें। काली उड़द का दान करने से व्यापार में आ रही सभी परेशानी खत्म हो जाएगी। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उन लोगों को तरक्की मिलने लग जाएगी। शनिवार को सुबह स्नान करके आप साफ कपड़े धारण कर लें। उसके बाद किसी मंदिर में जाकर काली उड़द की दाल चढ़ा दें। आप चाहें तो किसी गरीब व्यक्ति को भी ये दाल दान में दे सकते है। इस उपाय को आप लगातार 11 शनिवार करें, तो ज्यादा बेहतर होगा।

मीन राशि

इस राशि के जातक गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहन लें। उसके बाद हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगा लें। गुरु ग्रह की पूजा करें और पूजा पूरी होने के बाद हल्दी और बेसन की मिठाई का दान कर दें। ये उपाय करने से धन की कमी दूर हो जाती है और मन चाहिए चीज मिल जाती है।

तो ये कुछ उपाय थे जिन्हें आप अपनी राशि के अनुसार कर लें। इन उपायों को सच्चे मन से करने से आपका भाग्य खुल जाएगा और आप जो हासिल करना चाहते हैं वो आपको मिल जाएगा। ये उपाय बेहद ही कारगर साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button