धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 5 राशि के जातको को मिलेगा अपार लाभ, बाकियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। आपकी मेहनत इस माह रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सारी दिक्कतें दूर होंगी। वाणी की मधुरता और क्षेत्र की विशालता लोगों को प्रभावित करेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह नए प्रेम संबंध की शुरूआत हो सकती है।

करियर के विषय में : आय के साधन प्राप्त होंगे। भविष्य की योजना बनाएंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा।

हेल्थ के विषय में : कोई पुरानी बीमारी सामने आ सकती है, खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आप खुद को शांत बनाये रखेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यदि आपने किसी से कर्जा लिया था तो दौरान आप चुका सकते हैं। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान की ओर से मन पेरशान हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है।

करियर के विषय में : करियर के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा। शुरुआत में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक रुप से खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें, कोई नया फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आप उन लोगों से दूरी बनाएंगे जो आपकी शिक्षा में बाधा बन रहे हैं। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।

प्यार के विषय में : साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

करियर के विषय में : यदि आप निवेश करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। आप अपने दुश्मनों पर काफी सक्रिय रहेंगे और आसानी से उन्हें हराने में सक्षम होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिक व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपके यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप थोड़े सावधान रहें। प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस हफ्ते व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी। बीमार भी पड़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। दि व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। निवेश करने के लिए कुछ अच्छे अवसरों के साथ आएंगे। कला को लेकर आपकी अभिरुची विशेष रहेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्त होने का संकेत है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके पार्टनर का मिजाज अनुकूल रहेगा।

करियर के विषय में : करियर क्षेत्र में इस सप्ताह आपको मिलेजुले फल मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप बहुत प्रसन्न तथा सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ लोगों का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आजीविका के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आयेगी। आपका मनमाना व्यवहार किसी मुसिबत में डाल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें तथा दूसरों से अपेक्षा न करें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम से जुड़े हुए प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे। आप को नया प्रेमी मिलने के भी संकेत है।

करियर के विषय में : आपने जिस भी विषय में शिक्षा अर्जित की है उसमें आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : थोड़ा सतर्क रहना होगा, छोटी-मोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। इस राशि के कारोबारियों को धन लाभ होने की पूरी संभावना है। किसी समारोह में नए लोगों से मुलाकात होगी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी को धन उधार देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। कार्य में सफलता निर्धारित नहीं मिलने की आशंका है। आपकी वाणी की मधुरता आपके संबंध स्थापित करने में मददगार रहेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की ओर से अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपको जोड़ों का दर्द परेशान कर कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई वरिष्ठ अधिकारी इस माह आपके पक्ष में रहेगा और आपको जरुरी सलाह देगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना अच्छा नहीं होगा। जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। माता की तबियत को लेकर मन में चिंता रहेगी। काम में सफलता मिलेगी जिस वजह से आनंद दोगुना होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में खुशियां पाने के लिये आपको अपने साथी को समय देना होगा।

करियर के विषय में : करियर को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंताएं हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जो छात्र उच्च शिक्षा की तलाश में हैं उनके लिए सप्ताह अच्छा है। हो सकता है कि धन प्राप्त करने के लिये आपको अपने घर से दूर भी जाना पड़े। नौकरी पेशा लोगों को अपने धन को संचित करना सीखना होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कुछ के लिए वाहन या निवास में बदलाव की संभावना है। किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको संभलकर रहना होगा। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आपकी अटकी हुई योजनाएं भी फिर से शुरु हो सकती हैं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने लवमेट के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको उसका लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण करेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आपके आर्थिक पक्ष पर नजर डालें तो कोई बड़ी परेशानी आपको इस सप्ताह नहीं आएगी।

प्यार के विषय में : जो जातक अब तक सिंगल हैं उनके जीवन में प्यार का फूल खिल सकता है।

करियर के विषय में : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार रहेंगे। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। व्यवसायिक रूप से खूब प्रगति करेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। हालांकि बावजूद इसके कुछ सहकर्मी आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी का गुस्सा आपको भी चिड़चिड़ा बना सकता। आपको शांत रहने की जरुरत है।

करियर के विषय में : नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम के साथ खान-पान का ध्यान देते रहेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button