बॉलीवुड

मौनी रॉय से भी खूबसूरत है उस की बहन, मालदीव पर यूं एन्जॉय करती दिखे दोनों

मौनी रॉय (Mouni Roy) टीवी और बॉलीवुड दोनों ही जगह छाई रहती हैं। इन दिनों वे अपना 25वां जन्मदिन मालदीव में छुट्टियां बिताते हुए मना रही हैं। अपने इस वैकैशन की उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर कि इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 47 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

बहन साथ पोज़ देती दिखी मौनी

हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस दौरान मौनी ने ब्लू कलर की फ्लावर प्रींट ड्रेस पहन रखी हैं। साथ ही उनकी आंखों पर गोल्डन शेड्स की गॉग्लस लगी हुई है। हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी मौनी गजब की सुंदर लग रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – सिस्टर सैटरडे।

 

View this post on Instagram

 

Sister Saturday??

A post shared by mon (@imouniroy) on

सोशल मीडिया पर इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक पांच लाख से अधिक लाइक्स मिली है। टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में दिल का इमोजी बनाया है।

बीच समुद्र में डांस

 

View this post on Instagram

 

Happy dancing ? ?? because is #SonevaFushi s 25th birthday anniversary♥️ ? to being the lil piece of heaven on earth ? ? @discoversoneva

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक डांस वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में वे बीच समुद्र में बोट के ऊपर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बिकीनी पहनी हुई है और उनके हाथ में नारियल पानी भी है। मौनी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसमें वे बहुत ही हॉट लग रही हैं।

समुद्र किनारें मस्ती


काम की बात करें तो मौनी हाल ही में ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ नाम की एक वेब सीरीज दिखाई दी ती। यह एक क्राइम थ्रीलर सीरीज है।

Related Articles

Back to top button