धार्मिक

58 साल बाद नवरात्रि पर बन रहा ये खास योग, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा इसका असर

इस वर्ष 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और इस बार नवरात्रि में बेहद ही खास योग भी बन रहे हैं। जिसके कारण ये नवरात्रि काफी खास होने वाले हैं। पंडितों के अनुसार इस साल नवरात्रि के दौरान शनि मकर राशि और बृहस्पति धनु राशि में रहेंगे और ये योग 58 सालों बाद बन रहा है। जब ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशियों में होंगे। इस योग का असर 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा और अधिकतर राशियों पर इसका शुभ प्रभाव ही पड़ेगा।

पहले दिन होना सूर्य परिवर्तन

नवरात्रि के पहले दिन ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है और सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। तुला राशि में वक्री बुध भी रहेगा। इसे बुध आदित्य योग कहा जाता है। बृहस्पति और शनि ग्रह का ये दुर्लभ योग है। इस दुर्लभ योग का असर भी राशियों पर  पड़ेगा।

तो आइए जानते हैं कि इन दोनों योगों का आपके जीवन पर कैसा असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि : इस राशि के जातकों पर इन योगों का अच्छा असर पड़ेगा। मेष राशि के जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है, उनका विवाह का योग बन जाएगा। साथ में ही पुराने रोग से भी निजात मिल जाएगी।

वृष राशि : शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी और नए दोस्त भी बनेंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत सही बनीं रहेगी और घर में सुखों का आगमन होगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। जबकि नौकरी करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे और मां से सुख की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। इसलिए कोई नया कार्य शुरू करने पर अगर आप विचार कर रहे हैं, तो उसे तुरंत शुरू कर दें।

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों पर इन दोनों योगों का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए ये उत्तम समय है। परिवार वालों से सहयोग मिलेगा और धन लाभ होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े फैसले लेना उत्तम फल ही देगा। इसलिए इस राशि के लोग अगर सपंत्ति बेचना या खरीदना चाहते हैं, तो ये उनके लिए उत्तम समय साबित होगा।

तुला राशि : तुला राशि के लोगों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा और जो कार्य सोचें हैं वो पूरे हो जाएंगे। साथ में ही विवाह का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के साथ विवाद भी हो सकता है। धन लाभ होने का योग बन रहा है। लेकिन धन अधिक देर तक नहीं टिकेगा। अपने खर्चों पर काबू पाकर रखें।

धनु राशि : कार्य में सफलता हासिल होगी और नए अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक योग भी बन रहा है, इसलिए धन लाभ हो सकता है। किसी भी कार्य को सोच समझ कर करेंगे तो ज्यादा उत्तम होगा।

मकर राशि : इस राशि के लोगों को थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर कई परेशानी आ सकती है और लड़ाई भी हो सकती है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी और नए अवसर की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होगें।

मीन राशि: इस राशि के लोग वाहन खरीदने से बचें। वाहन खरीदना हानिकारक साबित हो सकता है और दुर्घटना की आशंका हो सकती है। दुश्मन भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस बार देरी से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि

गौरतलब है कि इस बार नवरात्रि पर्व एक महीने की देरी से शुरू हो रहे हैं। दरअसल हर साल पितृ पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि शुरू हो जाते थे। लेकिन इस वर्ष पितृ पक्ष संपन्न होने के एक महीने बाद नवरात्रि आ रही है।

Related Articles

Back to top button