धार्मिक

Rashifal 6 October: आज बिजनेस के दृष्टिकोण से 8 राशियों को होगा फायदा, धन प्राप्ति के हैं योग

हम आपको मंगलवार 6 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या बनी रहेगी। कारोबार से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। किसी मामले को तुरंत सुलझाना आने वाली समस्याओं से बचा पाएगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। रुके काम पूरे होंगे और मन की नकारात्‍मकता कम होगी। शत्रु निर्बल रहेंगे। परिवार के किसी मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभदायक नहीं रहेगा। परिवार में किसी समस्या के चलते गुस्सा आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

निजी संबंधों में आप साथी के मन को देखते हुए कहीं घूमने जाने का विचार करेंगे। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। सारे काम आसानी से बनेंगे। गंभीरतापूर्वक सोच समझकर ही कार्य करें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ आएंगी। ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, यात्रा सुखद रहेगी और उन्नति का समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है वेतन वृद्धि या प्रमोशन के आसार है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों की लेन-देन करने से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। यात्रा में असुविधा रहेगी। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। किसी कार्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें खाने पीने की चीज़ों पर ध्यान रखें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपके अच्छे मूड के चलते परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। आपका सितारा प्रबल रहेगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। जीवनसाथी को समय देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। परिवार के साथ छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी लगन और मेहनत से आप सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा अंतरंग संबंध बनेंगे। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में यात्रा होती है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूूत करें। परिवार में किसी मतभेद के चलते शांति भंग हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज काम सोच समझकर करें। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। आपको अपने शरीर और स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ सकता है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं‌‌। परिवार में किसी समस्या को प्यार से संभालने की ज़रूरत है। किसी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। आज किसी यात्रा पर भी जाने के योग बनेंगे जो परिवार में नई खुशियां देगा। आपका दांपत्य जीवन आज बेहतर बनेगा और जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें वरना चीज़ें आपकी पहुँच से बाहर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आप मन लगाकर काम करेंगे जिससे आपका काम करने का तरीका और दिनों के मुकाबले बेहतर बनेगा। आय में कई गुना वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या को चतुराई से संभालने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने की सम्भावना है और यह दोस्त आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी और आपके सुख में कमी आएगी। पारिवारिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। खाली समय में नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान कर सकते हैं, अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप बुद्धि व साहस का प्रयोग करते हुए तनाव को कम करने के प्रयास में लगें रहेंगे। आपका बॉस आपसे प्रभावित होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और आज की शाम अपने प्रिय के साथ बिताएंगे। आपके बच्चों के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के किसी बुज़ुर्ग के साथ रिश्ता सुधर सकता है। अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं।

आपने Rashifal 6 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धन वृद्धि के लिए बुजुर्गों ने बताए हैं ये 5 काम, शाम को करने से बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

Related Articles

Back to top button