विशेष

डॉक्टर गर्भवती महिला का कर रहे थे ऑपरेशन, ऑपरेशन बीच में ही छोड़कर करने लगे ये शर्मनाक हरकत

हाल ही में डॉक्टरों की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जोधपुर के उम्मेद अस्पताल का बताया जा रहा है। यकीन मानिये इस वीडियो में डॉक्टरों की लापरवाही देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि ऑपरेशन टेबल पर बेसुध मरीज को छोड़कर डॉक्टर आपस में ही लड़ रहे हैं। इस झगड़े का नतीजा यह हुआ कि गर्भवती महिला का बच्चा उसके पेट में ही मर गया।

महिला और बच्चे को बचाने के लिए जरुरी था तुरंत ऑपरेशन करना:

प्राप्त जानकारी के अनुसार रातानाडा की रहने वाली अनीता मंगलवार सुबह डिलीवरी के लिए उम्मेद हॉस्पिटल आयी। डॉक्टर उसे सबसे पहले लेबर रूम में ले गए, जब वहाँ डॉक्टर ने जाँच की तो पता चला की गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन धीमी पड़ गयी है। इसके बाद अनीता को तुरंत सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर भेज दिया गया। गर्भवती महिला और बच्चे की जान बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन करना जरुरी था।

नर्सों ने की डॉक्टरों को समझाने की बहुत कोशिश:

अनीता को बाद में दुसरे टेबल पर लाया गया। वहाँ एनेस्थिटिस्ट और ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज डॉ. एमएल टाक दुसरे डॉक्टर से बच्चे की धड़कन की जाँच करने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर अशोक भड़क गया और डॉ, टाक पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद अनीता का इलाज कर रहे डॉ. टाक भी अशोक के सामने आ गए। इसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गयी। वहाँ मौजूद नर्सों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों ने एक ना सुनी। बाद में अनीता की सिजेरियन से हुई नवजात बच्ची ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के इस शर्मनाक हरकत की हो रही जमकर निंदा:

वीडियो के वायरल होने के बाद डॉक्टरों के कार्यशैली पर जमकर सवाल उठ रहा है। साथ ही डॉक्टरों के व्यवहार को भी इंसानियत से भरा हुआ नहीं कहा जा रहा है। एक मरीज ऑपरेशन टेबल पर जीवन और मौत के बीच झूल रहा हो, और डॉक्टरों का ऐसा व्यवहार बहुत ही शर्मनाक है। ऑपरेशन थिएटर के ही किसी सदस्य ने डॉक्टरों की इस शर्मनाक हरकत को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इससे यह भी पता चलता है कि ऑपरेशन थिएटर अब सुरक्षित नहीं रहा, वहाँ खुलेआम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मोबाइल ले जाना ऑपरेशन थिएटर में नियम के खिलाफ है। इससे रेडिएशन फैलने का खतरा रहता है।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button